मध्य प्रदेश में बीते 4 साल में 55 हजार से ज्यादा बच्चे लापता: जिसमें से 48 हजार बेटियां

khabar pradhan

संवाददाता

12 August 2025

अपडेटेड: 1:36 PM 0thGMT+0530

12 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश में बीते 4 साल में 55 हजार से ज्यादा बच्चे लापता: केवल भोपाल में 1515 बेटियां गायब
मध्य प्रदेश में बच्चों के लापता होने के आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है। साल 2021 से 2025 तक करीब 55000 बच्चे गायब हो चुके हैं। जिसमें से लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है।
आंकड़ों की बात करें तो गुमशुदा बालिकाओं की संख्या 48,274 है और लड़कों की 11,091 है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लापता हुए नाबालिग बच्चियों की तलाश में प्रदेश के 31 जिलों का रिकॉर्ड खंगाला गया है । जिसमें से भोपाल टॉप 6 जिलों में छठवें स्थान पर है। जिसमें सबसे ज्यादा बच्चियों गायब हुई हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर से:
विधानसभा में कांग्रेस विधायक सचिन यादव द्वारा पूछे गए सवाल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए । मध्य प्रदेश में बीते 4 सालों में करीब 58000 से ज्यादा बच्चे लापता हुए । इसमें 47000 बेटियां और 11000 बेटे गायब हुए । इसमें सबसे ज्यादा बच्चे इंदौर से गायब हुए हैं।
इंदौर शहर में जिन स्थानों से बच्चे गायब हुए हैं। उसमें सबसे ज्यादा बाढ़ गंगा थाना क्षेत्र से 449 बेटियां ,दूसरे नंबर पर लसूडिया से 250, चंदन नगर से 220 ,आजाद नगर से 178, द्वारिका पुरी से 168 बेटियां गुम गई है। इसमें बच्चियों के गुम होने के मामले में जिला धार दूसरे नंबर पर है।
आंकड़ों के अनुसार:
इंदौर शहर से 2702, धार से 2222,
जबलपुर से 2048 सागर से 1743 रतलाम से 1600 और भोपाल शहर से 1515 बच्चियां गायब हुई हैं।

यह आंकड़े हाल ही में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा अनिल कुमार की ओर से नाबालिग बच्चियों के समीक्षा के दौरान सामने आए हैं। अब इन 31 जिलों के पुलिस अधीक्षकों से यह जवाब मांगा जा रहा है कि बच्चियों की तलाश को लेकर ऐसे असंतोष जनक आंकड़े क्यों आए हैं ‌ उनकी समीक्षा की जा रही है और श्रेणियां के आधार पर उत्कृष्ट करवाई के लिए मापदंड तय किए गए हैं।

अनिल कुमार स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा के अनुसार हर साल 10000 बच्चियां लापता हो रही हैं। इसमें से करीब करीब बहुत सारी बच्चियों की बरामदी भी की गई है ।
औसत के अनुसार लंबित प्रकरणों में से 4000 में से 3598 बच्चियों को बरामद किया गया है।
हम इन आंकड़ों को और सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं।

टिप्पणियां (0)