एडीजी जोन को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धि

यूपी पुलिस ने चार स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार जीते हैं। एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है

नई दिल्ली में अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही समारोह में 16 राज्य के पुलिस बलों और 6 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) सहित 23 संगठनों की 129 प्रविष्टियों में से यूपी पुलिस ने चार स्मार्ट पुलिसिंग पुरस्कार जीते हैं।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को त्रिनेत्र 2.0 पहल के लिए सम्मानित किया गया। एडीजी तकनीकी नवीन अरोड़ा को क्राइम एनालिटिक्स और प्रिडिक्टिव पुलिसिंग पोर्टल, जबकि कमांडेंट एसडीआरएफ लखनऊ सतीश कुमार को आपदा मित्र पहल के लिए पुरस्कार दिया गया।

एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ व उनकी टीम को यह पुरस्कार जोन में चलाए गए अभियान ऑपरेशन जागृति के लिए दिया गया। यह वुमेन सेफ्टी कैटेगरी में दिया गया है। ऑपरेशन जागृति अभियान एडीजी के निर्देशन व यूनीसेफ के कोऑर्डिनेशन में सात जनपदों के 62 ब्लाॅक और लगभग 4000 ग्राम पंचायतों में 1 नवंबर 2023 से चल रहा है। मथुरा से इसका शुभारंभ हुआ था। अब तक तीन फेज ऑपरेशन जागृति पूरा कर चुका है।

इसके फेज-1 के बाद कुल महिला संबंधी अपराध में 18 प्रतिशत और फेज-2 के बाद लगभग 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आईआईएम इंदाैर ने असेसमेंट रिपोर्ट बनाई थी। ऑपरेशन जागृति ने जमीनी स्तर पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डाला है।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!