पुलिस वालों ने हमलावरो की अकल लगाई ठिकाने

महिलाओ के शरीर पर दिखे बेरहमी के निशान

दिघावारा थाने में घुसकर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। पुलिस की ओर इसका वीडियो बनाया गया। इसके बाद पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो महिलाओं तक को भी नहीं बख्शा। औरतों के शरीर पर पुलिस के बेरहमी के निशान दिख रहे हैं। इसे लेकर दोनों तरफ से एक-एक वीडियो जारी किया गया है। पुलिस की वीडियो में दिख रहा है कि थाने का गेट तोड़कर भीड़ अहाते में दाखिल होती है, फिर पुलिस की गाड़ी पर हमला किया जाता है। इसके बाद थाने में खड़े पुलिसकर्मियों से सभी लोग उलझ जाते हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। इसके बाद पीड़ितों की ओर से भी एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें पुलिसिया बर्बरता के दावे किए गए हैं।
पूरे मामले को लेकर छपरा पुलिस ने एक प्रेस रिलीज किया है। जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें दिघवारा पुलिस टीम पर मार-पीट का आरोप लगाया जा रहा है। विदित हो की होली के दिन दिनांक-15.03.25 को कुछ व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर राहगीरों को परेशान किया जा रहा था। वाहनो को क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। दिघवारा पुलिस टीम की ओर से पहुंच कर खदेड़ा गया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति CRPF जवान राधा कृष्णा, पिता स्वर्गीय जगलाल महतो, गांव- मीरपुर भुआल, थाना- दिधवारा, जिला- सारण को गिरफ्तार किया गया।

इसको छुड़ाने को लेकर करीब 50 की संख्या में महिला-पुरुष उपद्रवियों ने थाना पर आकर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए पत्थरबाजी की गई। जिसपर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ लाठीचार्ज किया। यह वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद है। वही इस दौरान तत्काल दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध मे दिघवारा थाना कांड संख्या-79/25 अंकित करते हुए छापामारी कर पुनः तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में अब तक कुल 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वायरल वीडियो के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर की ओर से गहन जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर शीघ्र ही साक्ष्यानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत और भ्रामक सूचना फैलाने वालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप यह है कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की है। इसके साथ ही होली के दिन दिघवारा थाना क्षेत्र के मीरपुर भुआल निवासी और सीआरपीएफ के जवान राधे कृष्ण महतो छुट्‌टी में आया था। घर के पास ही एक सफाई कर्मचारी को किसी बात को लेकर गश्ती कर रही पुलिस डांट रही थी। रोड से कचरा हटाने के लिए बोल रही थी। पुलिस सफाई कर्मचारी से उलझ रही थी। सीआरपीएफ जवान वहां पर पहुंचे और रोके तो पुलिस बोली तुम कौन होते हो? फिर उलझ गया। फिर जवान को पुलिस गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा डालने और नशे करने के आरोप में जेल भेज दिया।
इस गिरफ्तारी के बाद परिजनों को पुलिस आधी रात में जाकर परिजनों को उठा लिया गया। निजी कमरे में बंद कर सभी को बेरहमी से पीटा। जिसका साक्ष्य देते हुए मानवाधिकार आयोग और बिहार पुलिस के डीजीपी समेत मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा गया है। वीडियो में एक महिला दिघावारा के थाना प्रभारी अंकित कुमार का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगा रही है।

Related Posts

पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!