
7.50 लाख कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी की कर रहे मांग
एमपी में 7 से अधिक कर्मचारी-अधिकारी बीते 9 माह से महंगाई भत्ता बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। वही जबकि 2024 से 53 फीसदी डीए दे रही केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों अभी पिछला 3 फीसदी बढ़ा डीए मिलने की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं।
केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। केंद्र अपने कर्मचारियों को पहले ही जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत डीए दे रही है। इस बीच, मध्यप्रदेश के करीब सात लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले 9 माह से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 2025-26 के बजट में राज्य सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा भी करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। वहीं, नौ माह से राज्य कर्मचारियों को तीन प्रतिशत कम डीए मिल रहा था, जो अब पांच प्रतिशत कम हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के के डीए में वृद्धि के ऐलान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों में असंतोष बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एमपी में 50 प्रतिशत डीए ही मिल रहा है, जिससे अंतर अब पांच प्रतिशत हो गया है।
वर्ष 2024 से पहले जब भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती थी। वही प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि कर देती थी। केंद्र ने जून-जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी इस बार मार्च में ही कर दी। लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया। जिससे कर्मचारियों में निराशा झलक रही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 55 प्रतिशत डीए के मुकाबले राज्य का 50 प्रतिशत डीए कर्मचारियों के बीच असंतोष का कारण बन रहा है। कर्मचारी संगठन अब सरकार से जल्द घोषणा करने की मांग कर रहे हैं, ताकि यह अंतर कम हो सके। प्रदेश में नियमित अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या 7 लाख है, जबकि पेंशनरों की 4 लाख के आसपास है।