अमेरिका देगा तुर्की को सबसे खतरनाक हथियार! क्या भारत के लिए है खतरे की घंटी!
संवाददाता
16 May 2025
अपडेटेड: 8:15 AM 0thGMT+0530
अमेरिका देगा तुर्की को सबसे खतरनाक हथियार! क्या भारत के लिए है खतरे की घंटी!
Turkey US Missile Deal: भारत का दोस्त अमेरिका ,भारत के दुश्मन देश तुर्की के साथ अत्याधुनिक मिसाइल डील करने जा रहा है ।इस डील की कीमत करीब 225 मिलियन डॉलर है । इस डील में 53 AMRAAM मिसाइलें और 6 गाइडेंस सेक्शन शामिल हैं ।
तुर्की का पाकिस्तान प्रेम !
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में तुर्की का पाकिस्तान के लिए झुकाव पर अब निशाने पर है । भारत ने तुर्की की कई मौकों पर मदद की, लेकिन जब बात समर्थन की आई तो वह पाकिस्तान के साथ खड़ा हो गया । दुनिया में 50 से ज्यादा मुस्लिम देश हैं उनमें से सिर्फ तुर्की और अजरबैजान ने ही पाकिस्तान का समर्थन किया । भारत से संघर्ष के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन के साथ कई हथियार और उपकरण भी भिजवायें ।
तुर्की की भारत से ‘गद्दारी’!
तुर्की भारत के साथ की गई ‘गद्दारी’ को देखते हुए कई भारतीय व्यापारियों ने तुर्की के साथ डील से इनकार कर दिया है । ट्विटर पर बॉयकॉट तुर्की टॉप ट्रेंड में है । जबकि भारत और तुर्की के बीच कई जरूरी चीजों का इंपोर्ट-एक्सपोर्ट होता है ।
क्या अमेरिका चल रहा है नई चाल या अमेरिका का है ये धोखा?
इन सबके बीच भारत के दोस्त देश अमेरिका ने तुर्की के साथ ऐसा सौदा किया है, जो पूरी दुनिया के लिए घातक साबित हो सकती है । अमेरिका ने अपने भारत को धोखा देते हुए तुर्की के साथ बड़ी हथियार डील की है । क्या है वो डील?
.
तुर्की के साथ मिसाइल का बड़ा सौदा!
भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले तुर्की के साथ अमेरिका ने एयर-टू-एयर मिसाइल बेचने का सौदा किया है । तुर्की के साथ अमेरिका ने जो हथियार डील की है वह बहुत विनाशकारी है ।अमेरिका और तुर्की के बीच हवा से हवा में मार करने वाली खतरनाक मिसाइलों का सौदा हुआ है ।
225 मिलियन डॉलर की डील!
अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने तुर्की को AIM-120C-8 एडवांस्ड एयर-टू-एयर मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी देने का ऐलान किया है । इस डील की अनुमानित कीमत करीब 225 मिलियन डॉलर है । डील में 53 AMRAAM मिसाइलें और 6 गाइडेंस सेक्शन शामिल हैं । अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रेस स्टेटमेंट में ये जानकारी दी गई है।
अमेरिका दे रहा है सफाई!
अमेरिका इस सौदे को NATO देशों के बीच होने वाले आपसी सहयोग का हिस्सा बता रहा है । ग्रीस भारत का दोस्त देश है ।यह डील भारत के दोस्त ग्रीस के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकती है ।
जिस तरह भारत और पाकिस्तान में तनाव बना रहता है इस तरह ग्रीस और तुर्की में हमेशा संघर्ष की स्थितियां रहती हैं।
ग्रीस-तुर्की संघर्ष जैसे हालात!
ग्रीस और तुर्की में भारत और पाकिस्तान जैसे ही जंग के हालात बने रहते हैं । इसके अलावा तुर्की लगातार आतंकवादी संगठनों का समर्थन करता रहता है, ।जैसा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान देखने को मिला है ।
किस मिसाइल की हुई डील?
अमेरिका के AIM-120C-8 मिसाइल (AMRAAM )यानि Advanced Medium Range Air-to-Air Missile कहा जाता है। यह एक अत्याधुनिक हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे फाइटर जेट्स में लगाया जाता है ।
क्या है इसकी मारक क्षमता?
AIM-120C-8 मिसाइल की रेंज 160 से 180 किलोमीटर के बीच की है । इसके अलावा इस मिसाइल में एक्टिव रडार होमिंग है, । यानि ये लक्ष्य को खुद ही खोजकर , ट्रैक करके और फिर हमला करती है ।
क्या है इसकी खासियत?
इस मिसाइल की इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई स्पीड से हमला करने की क्षमता है । जिससे दुश्मनों के फाइटर जेट्स के लिए इसे काल माना जा सकता हैं ।
इस मिसाइल में अन्य मिसाइलों के मुकालबे बहुत हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ।
क्या है ये मिसाइल की खासियत !
ये वही मिसाइलें है, जिसे अमेरिका ने नॉर्वे और जापान जैसे देशों को अपने आधुनिक लड़ाकू विमान,
एफ-16, F/A-18 और F-35 स्टील्थ फाइटर जेट में लगाने के लिए दिए थे।