अरिजीत सिंह के सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद क्यों मिलने पहुंचे आमिर खान:
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 5:05 PM 0thGMT+0530
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक से सिंगिंग से संन्यास लेकर सबको अचंभित कर दिया।
इस ऐलान के करीब एक हफ्ता बाद उनसे मिलने बॉलीवुड स्टार आमिर खान उनके घर पहुंचे हैं । जिसके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार इस मुलाकात के पीछे क्या बात है ।
वीडियो की बात करें तो इसमें आमिर खान को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है।
एक और वीडियो वायरल है जिसमें आमिर अपनी कार में बैठे हुए हैं और फोटोग्राफर्स उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का मुक्की कर रहे हैं ।
अरिजीत और आमीर खान की इस मुलाकात को देख कर लोग अपने अपने हिसाब से अंदाजा लगाते हुए कयास लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आमिर खान 2 दिन उनके घर पर ही रुके और उन्होंने छत पर पतंग उड़ाई। पतंग उड़ाने का वीडियो भी सामने आया है।
आमिर खान जियागंज के आसमान में करीब आधे घंटे तक छत पर पतंग उड़ाई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया। और उसके एक हफ्ते बाद आमिर खान उनके घर पहुंचे हैं । अरिजीत सिंह का घर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में है । वह यहां सादगी से अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
अरिजीत सिंह ने अपना सिंगिंग का करियर खत्म करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया है बल्कि उन्होंने यह कहा है कि इसके पीछे एक नहीं कई कारण है उन्हें कुछ और करने की जरूरत है।
लोगों का कहना है कि आमिर खान अरिजीत सिंह का फैसला बदलने के लिए, उन्हें मनाने के लिए गए हैं किंतु अभी उनकी इस मुलाकात के पीछे कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
अरिजीत सिंह के संन्यास की घोषणा के बाद अपकमिंग फिल्म का गीत:
अरिजीत सिंह ने आमिर खान की फिल्म दंगल फिल्म का ‘नैना’ गाना गया था । इसके अलावा साल 2022 में लाल सिंह चड्ढा फिल्म के लिए ‘तेरे हवाले कर दिया’ और ‘फिर ना ऐसी रात आएगी’ गाने गए हैं । यह सभी गाने सुपरहिट हुए हैं।।
अरिजीत सिंह ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए गाना गया है। यह फिल्म अरिजीत सिंह के संन्यास के लेने के बाद की फिल्म है। इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोस्ट किया है और दिग्गज गुलराज ने इस गाने को लिखा है।