आउटसोर्स कर्मियों का वेतन नहीं मिलने से कलेक्टर को सौपा ज्ञापन:काम बंद करने की दी चेतावनी:
संवाददाता
10 March 2026
अपडेटेड: 6:01 PM 0thGMT+0530
10 मार्च 2026:
जिला अस्पतालों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारीयों ने खोला मोर्चा:
जिला अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी पिछले लंबे समय से वेतन और पीएफ की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके बाद सभी विभागों के आउटसोर्स कर्मचारीयों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट चेतावनी दी कि जल्दी ही अगर उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वह काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
3 महीने से नहीं मिला वेतन:
कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है और घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस , खाने पीने की सामान,राशन जैसी समस्याओं से वे रोज जूझ रहे हैं ।
पीएफ भी हो रहा गायब:
इसके अलावा पिछले 6 महीनों से उनका प्रोविडेंट फंड भी उनके खातों में जमा नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
कर्मचारियों ने लगाया कंपनी पर वेतन न देने का आरोप:
कर्मचारियों ने कंपनी और उसके ठेकेदार पर आरोप लगाया है। अस्पताल में आउटसोर्सिंग कंपनी का ठेका सिगमा इन्फोटेक्स कंपनी के पास है। कर्मचारियों का कहना है कि हम दिन-रात अस्पताल की व्यवस्थाएं संभालते हैं, किंतु इतना अधिक काम करने के बावजूद हमें बिना वेतन काम करना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि जब भी वेतन के संबंध में बातचीत की जाती है तो कंपनी के ठेकेदार फोन भी नहीं उठाते और अभद्र तरीकों से बात करते हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सिगमा इन्फोटेक कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में उन्हें वेतन समय पर मिलें।