आज 20 मई 2025 का राशिफल…
संवाददाता
20 May 2025
अपडेटेड: 4:15 AM 0thGMT+0530
Horoscope for Sunday, May 25, 2025...
आज का पंचांग:20 May Ka Panchang: 20 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी/अष्टमी तिथि है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवाल को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 15:27 − 17:06 मिनट तक रहेगा।मंगलवार यानी 20 मई का दिन :
मेष राशि:
आज के दिन भागदौड़ अधिक रहेगी । लेनदेन संबंधी निर्णय सोच समझ कर लें। पैसों को लेकर विवाद बढ़ सकता है यात्रा के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।शुभ रंग :ग्रे शुभ :अंक 5 उपाय: सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि :
आज किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान के करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। शुभ रंग :लाल शुभ अंक :1उपाय :हनुमान जी की आराधना करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपके लिए बाकी दिनों के से बेहतर रहने वाला है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझ कर लें । कार्य पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।शुभ रंग:नीला शुभ अंक: 4 उपाय :शिव जी के मंदिर में गंगाजल मिलकर जल चढ़ाएं।
कर्क राशि (Cancer)
व्यवसाय कर रहे लोगों का ज्यादा समय व्यर्थ व्यतीत करना पड़ सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करेंगे,जिसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आज के दिन प्रॉपर्टी की डील पार्टनरशिप में ना करें, धोखा मिलने की संभावना है।माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।शुभ रंग :पीला शुभ अंक :सातउपाय :गरीबों को अन्य का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
समस्याओं भरा रहने वाला है। काम को लेकर बेवजह की चिंता और व्यापार में हानि होने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश सोच समझकर करें। बड़े बुजुर्ग की सलाह से कार्य करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।मानसिक तनाव हो सकता है। शुभ रंग: लाल शुभ अंक :4 उपाय :माता के मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
कन्या राशि (Virgo)
आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के संयोग भी बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। शुभ रंग:स्लेटी शुभ अंक :5 उपाय: गायत्री मंत्र का 11 या 21 बार जाप करें मां को शांति मिलेगी।
तुला राशि(Libra)
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको संपत्ति संबंधित विवादों से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करना होगा। आपको धन लाभ हो सकता है।आपके जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा।शुभ रंग:बैंगनी शुभ अंक :3 उपाय: हनुमान जी के मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर न टाले। आलस्य के कारण समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसी को बड़ी रकम उधार न दें।, तो उसके डूबने की पूरी संभावना है। किसी यात्रा पर जाएं, सावधानी रखें । वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। शारीरिक समस्या में सुधार के योग हैं। शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: दो उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने काम को लेकर चिंता सताएगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी मेहनत करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है,जो आपको परेशान करेगा। अपनों का साथ मिलेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बड़ों की सलाह से कार्य करें। शुभ रंग: सुनहरा शुभ अंक: सातउपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में किसी की मदद से कार्य आसानी से संपन्न होंगे नौकरी में कार्यरत लोग अपने आवश्यक कामों में ढील ना दे, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आपका काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।शुभ रंग :नारंगी शुभ अंक :8 उपाय :गौ माता को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आपका जो काम काफी समय से रुका हुआ था पूरा होने के लिए आज का समय सही है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपने खान-पान में सावधानी रखें। वैवाहिकजीवन सुख में रहेगा।शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक :5 उपाय :बच्चों को किताबों का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
आज के दिन वाद विवाद से दूर रहें। बिजनेस में कुछ छोटे-मोटे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। यदि यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी।शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 9 उपाय :हनुमान जी की आराधना करें।