इंदौर के कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान जज के सिर पर गिरा सीलिंग फैन:जज साहब को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती:

khabar pradhan

संवाददाता

17 March 2026

अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530

इंदौर के कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान जज के सिर पर गिरा सीलिंग फैन:जज साहब को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती:


17 मार्च 2026/
मध्य प्रदेश इंदौर/

इंदौर के कोर्ट रूम में जज के सिर पर गिरा सीलिंग फैन:
इंदौर के सिविल कोर्ट में एक बड़ी घटना घटी।  दरअसल कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान सीलिंग फैन खुलकर जज के सिर पर गिर गया। यह हादसा तब हुआ जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और कोर्ट रूम में दर्जनों लोग मौजूद थे । सीलिंग फैन के गिरते ही अफरा तफरी मच गई।  हंगामा मच गया और जज साहब को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
यह घटना एडीजे इंदौर कोर्ट की है।
पंखा गिरते ही तेज आवाज हुई और  कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोग डर गए।
डॉक्टरों की टीम के द्वारा अस्पताल में जांच चल रही है इसके बाद ए डीजे अवकाश पर चले गए।


पंखा गिरने की घटना से कोर्ट रूम की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल:
इस घटना के बाद कोर्ट रूम की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं । कोर्ट  आने वाले कई अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट परिसर में कर्मचारियों के लिए टॉयलेट भी नहीं है । बुनियादी सुविधाओं का अभाव है । बारिश के दौरान कोर्ट में लीकेज भी होता है । वायरिंग भी पुरानी है। लोगों का कहना  हैं कि पहले भी यहां इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं । कई बार जज के सामने ही छत के प्लास्टर गिर चुके हैं मगर इन घटनाओं से भी किसी ने कोई सबक नहीं लिया।

सिविल कोर्ट की बन रही है नई बिल्डिंग:
आपको बता दें की नई कोर्ट बिल्डिंग का निर्माण का कार्य चल रहा है और अभी इसके निर्माण में एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा तब तक इसी पुरानी बिल्डिंग में सुनवाई चलेगी। और यहां आने वाले लोगों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है।

टिप्पणियां (0)