इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 विमान क्रैश, छह सैनिकों की मौत

khabar pradhan

संवाददाता

14 March 2026

अपडेटेड: 5:49 PM 0thGMT+0530

इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 विमान क्रैश, छह सैनिकों की मौत

14 मार्च 2027
पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गिरा हुआ विमान KC-135 सैन्य रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट था, जिसे आमतौर पर लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ताकि वे लंबे समय तक अभियान जारी रख सकें।

जानकारी के मुताबिक, इस विमान को गिराने की जिम्मेदारी इरान समर्थित एक सशस्त्र समूह ने ली है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को लेकर जांच की बात कही है और अभी तक आधिकारिक रूप से हमले की पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में जारी सैन्य अभियान के दौरान यह घटना हुई। युद्ध शुरू होने के बाद यह चौथा अमेरिकी विमान बताया जा रहा है जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

इस बीच इरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है और कई देशों की सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।

टिप्पणियां (0)