ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह:
संवाददाता
15 January 2026
अपडेटेड: 8:27 PM 0thGMT+0530
तेहरान में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी: तुरंत ईरान छोड़ने की दी सलाह:
ईरान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच भारतीय दूतावास जो तेहरान में स्थित है, उसने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि ईरान में मौजूद भारतीय छात्र ,कारोबारी ,पर्यटक तुरंत वहां से निकल जाएं। ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी जा रही है।
हालात की गंभीरता को समझते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को यह सलाह दी है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय किसी भी साधन का इस्तेमाल कर वहां से तुरंत निकल जाए।
और अपने जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट ,आईडी समेत सभी इमीग्रेशन कागजात संभाल कर रखें। जहां प्रदर्शन हो रहे हैं ,वहां जाने से बचें। ईरान में जो भारतीय हैं उन्हें किसी भी प्रदर्शन ,भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर रहने की सलाह दी जा रही है ।सभी भारतीयों को भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।
भारतीय नागरिकों से दूतावास में रजिस्ट्रेशन हेतु दी सलाह:
ईरान के तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास में अपना रजिस्ट्रेशन करने हेतु कहा है । जिन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है ,उनसे तुरंत संपर्क करने हेतु एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने यह भी कहा है कि यदि कभी इंटरनेट ठप हो जाए और रजिस्ट्रेशन संभव न हो इसलिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें।
दूसरी तरफ अमेरिका ने भी अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है ।अमेरिका ने कहा है कि अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि जो भी साधन मिले, उसका इस्तेमाल कर ईरान छोड़ दें । सड़क के रास्ते जा रहे हो तो पड़ोसी देश आर्मेनिया या तुर्की चले जाए।
पूरे ईरान में प्रदर्शन हो रहे हैं और कभी भी यह हिंसक रूप ले सकते हैं। ईरानी सरकार ने मोबाइल, लैंडलाइन फोन ,इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। सड़कों पर नाकेबंदी की जा रही है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठप होने की खबरें भी आ रही हैं। अधिकारियों का खबर कहना है कि यह कार्रवाई अगले 24 घंटे के अंदर कभी भी हो सकती है। इधर अमेरिका ने कतर स्थित अपने प्रमुख सैन्य अड्डे से कुछ कर्मियों को हटाने की सलाह भी दी है।
अमेरिका ईरान में दिन पर दिन टेंशन बढ़ता जा रहा है । और युद्ध की स्थितियां बन रही है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के आयतुल्लाह घूमने के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है इन सब के बीच ईरान में फंसे हुए भारतीयों के लिए मुश्किल पड़ी है।
तेहरान के अस्पतालों की स्थितियां:
ईरान में करीब 10 हजार से अधिक भारतीय प्रवासी रह रहे हैं । इनमें से करीब 3 हजार भारतीय छात्र है, जिसमें से 2300 कश्मीर के छात्र है। यह छात्र ईरान में मेडिकल की पढ़ाई या धार्मिक शिक्षा लेने जाते हैं । इसमें जम्मू कश्मीर के छात्रों की संख्या ज्यादा है । कुछ लोग पर्यटक के तौर पर घूमने फिरने भी जाते हैं।
बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान के अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई अस्पताल लाशों से भरे हुए हैं। सड़कों से शव हटाने के लिए मशीनों की जरूरत पड़ रही है।
कई भारतीय जिन्होंने भारत में स्थित अपने परिजनों से बात की, उन्होंने बताया कि सड़क में भी चारों ओर लाशों का अंबार लगा हुआ है। अस्पताल लाशों से भरे हुए हैं । सड़कों से शव हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा हैं । परिवारों को शव देने के लिए 4 हजार डॉलर का भुगतान करना पड़ रहा है।
इन सब स्थितियों को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है। और विदेश मंत्रालय ने तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने हेतु कहा है।