उत्तर प्रदेश रोडवेज में सफर करना हुआ महंगा

khabar pradhan

संवाददाता

3 April 2025

अपडेटेड: 8:22 AM 0rdGMT+0530

उत्तर प्रदेश रोडवेज में सफर करना हुआ महंगा

उत्तर प्रदेश रोडवेज में सफर करना हुआ महंगा

किराये में 1 से 3 रुपये की हुई बढ़ोत्तरी

लखनऊ। भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्च रात 12 बजे से टोल टैक्‍स की दरें बढ़ा दी गयी हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भी किराया महंगा कर दिया गया है। हालांकि वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर किराया पहले जैसा ही रहेगा।

उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों का किराया मंगलवार से बढ़ गया है। 1 अप्रैल से हाइवे का टोल टैक्‍स बढ़ने के बाद किराया बढ़ा है। परिवहन निगम ने साधारण और एसी बसों का किराया एक से तीन रुपये तक बढ़ाया गया है। लेकिन, वाराणसी-आजमगढ़ रूट पर किराया पहले जैसा ही रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि टोल टैक्स की नई दरों के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है।

टोल टैक्स की दरें बढ़ने के बाद रोडवेज ने भी अपनी बसों का किराया बढ़ा दिया है। साधारण बसों और एसी बसों दोनों के किराए में बदलाव किया गया है। किराए में यह बदलाव एक रुपये से लेकर तीन रुपये तक का है। यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू हो गया है।

रामपुर से दिल्ली, मथुरा, नोएडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी और लखनऊ जाने वाले रूट पर भी किराया बढ़ गया है। वही यहां यात्रियों को एक रुपया ज्यादा देना भी होगा।

दरअसल, एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो गया है। एनएचएआई की अधिसूचना के मुताबिक, सबसे ज़्यादा टोल टैक्स सात एक्सल से ज़्यादा वाले वाहनों के लिए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही, कार, जीप और अन्य वाहनों को भी बढ़ी हुई दर पर टोल देना होगा। टोल टैक्स बढ़ने के कारण रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ गया है। जिन रास्तों पर जितने ज़्यादा टोल पड़ते हैं, उनके हिसाब से किराए में वृद्धि की गई है।

टिप्पणियां (0)