एयरपोर्ट पर ‘ट्रम्प की पुलिस’ कर रही यात्रियों की आईडी जांच: यात्री खौफ में:

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2026

अपडेटेड: 5:04 PM 0thGMT+0530

27 मार्च 2026/ वॉशिंगटन

अमेरिका के कई हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए इमिग्रेशन एजेंटों (आईस) को तैनात किया गया है। इससे यात्रियों में डर और चिंता का माहौल देखा गया है।

दअसल, इन्हें स्टाफ की कमी का हवाला देकर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। पर, बुधवार को ये हथियारबंद एजेंट यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच और डेटा बेरिफाई करते देखे गए। ऐसे में अब माना जा रहा है कि ये एजेंट प्रवासियों को रोकने के लिए तैनात किए गए हैं। कई यात्री और प्रवासी इस बात से डरे हुए हैं कि इमिग्रेशन विभाग के ये अधिकारी सुरक्षा जांच के बहाने उन्हें निशाना, बना सकते हैं। प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई व गोली मारने की घटनाओं को लेकर इस ‘ट्रम्प पुलिस’ का काफी खौफ है।

टिप्पणियां (0)