कब होगी रिलीज –रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’

khabar pradhan

संवाददाता

20 May 2025

अपडेटेड: 12:43 PM 0thGMT+0530

कब होगी रिलीज –रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’

कब होगी रिलीज --रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड':

रश्मिका मंदाना फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ से चर्चा में आ गई हैं। रश्मिका ने फिल्म निर्देशक राहुल रविंद्रन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे पता है कि आपको इंतजार करना पड़ रहा है और आपका ट्रेंड भी शानदार है। आप भरोसा रखें, राहुल रवींद्रन इस फिल्म को आपके लिए शानदार बनाने में जुटे है, जिनके बारे में आमतौर पर ज्यादा बात नहीं होती। ये पूरी तरह किरदारों पर बनी फिल्म है और यही इसकी सबसे खास बात है। हम वादा करते हैं कि हम आपको सबसे बेहतरीन फिल्म देंगे और ये इंतजार आपके लिए यादगार होगा। आपने जो प्यार दिखाया, उसके लिए धन्यवाद।’

आगामी “द गर्लफ्रेंड” फिल्म:

  • यह फिल्म रश्मिका मंदाना, धीक्षित शेट्टी और राव रमेश अभिनीत है.
  • इसे राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.
  • इस फिल्म को 2025 में रिलीज होना है ।
  • यह फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें फिल्म का टीजर “पुष्पा 2: द रूल” के साथ जारी किया गया था.

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इस वक्त वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जिसे सोशल मीडिया पर जल्द रिलीज करने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है। अब फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने जानकारी साझा करते हुए फैंस को तसल्ली दी है। आइए जानते हैं रश्मिका ने क्या कहा।

फिल्म को लेकर दी ये जानकारी
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रति दर्शकों की बेसब्री देख अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने फिल्म निर्देशक राहुल रविंद्रन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मेरे प्यारों, मुझे पता है कि आपको इंतजार करना पड़ रहा है और आपका ट्रेंड भी शानदार है। आप भरोसा रखें, राहुल रवींद्रन इस फिल्म को आपके लिए शानदार बनाने में जुटे हैं। यह एक खास फिल्म है।’

रश्मिका ने फैंस से किया वादा
ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, ‘ये शानदार फिल्म है, जिनके बारे में आमतौर पर ज्यादा बात नहीं होती। ये पूरी तरह किरदारों पर बनी फिल्म है और यही इसकी सबसे खास बात है। हम वादा करते हैं कि हम आपको सबसे बेहतरीन फिल्म देंगे और ये इंतजार आपके लिए यादगार होगा। आज आपने जो प्यार दिखाया, उसके लिए हम प्रक्रिया को और तेज करेंगे और जल्द से जल्द ये फिल्म आपके सामने लाएंगे।’

हम बेहतरीन फिल्म का वादा करते हैं।

टिप्पणियां (0)