कांग्रेस का टैलेंट हंट 24 मार्च से, जोन के हिसाब से होंगे इंटरव्यू:

khabar pradhan

संवाददाता

22 March 2026

अपडेटेड: 7:10 PM 0ndGMT+0530


22 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश-भोपाल:
AICC के मीडिया विभाग द्वारा संचालित टैलेंट हंट प्रोग्राम मप्र में 24 मार्च से शुरू होगा। यह इंटरव्यू कार्यक्रम प्रदेश के 5 प्रमुख जोन भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा एवं इंदौर में होंगे। 24 मार्च को ग्वालियर, 25 को भोपाल, 26 को नर्मदापुरम और सागर संभाग के भोपाल कार्यालय में इंटरव्यू आयोजित होंगे। दूसरे चरण में रीवा और जबलपुर मुख्यालय पर होने वाले साक्षात्कारों की तिथियां शीघ्र घोषित की जाएंगी। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा विचारशील, ऊर्जावान वक्ताओं व पब्लिसिटी से जुड़े प्रतिभाशालीं युवाओं की खोज की जा रही है।

टिप्पणियां (0)