कार्य की सफलता के लिए कैसे करें गणेश अर्चना
संवाददाता
19 February 2025
अपडेटेड: 8:25 AM 0ndGMT+0530
श्री गणेशाय नम:…किसी भी कार्य को आरंभ करने से पहले विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा अर्चना बेहद जरूरी है ..हिंदू धर्म में जब भी शुभ कार्य होता है तो सबसे पहले श्री गणेश का आह्वान करते हैं..ताकि हर काम निर्विघ्न पूरा हो जाए… हिंदू धर्म में कई देवी-देवता हैं,सभी अपने में शक्तिशाली और भाग्यशाली माने जाते हैं…अलग अळग मनोकामना पूर्ण करने के लिए भिन्न भिन्न देवी देवताओं की पूजा की जाती है…..लेकिन पार्वतीनंदन भगवान श्रीगणेश की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकी उन्हें रिद्धी-सिद्धि, सुख-समर्दिधी और सफलता का देव माना जाता है.. श्री गणेश से काम की शुरुआत हो तो सब कुछ सरल सहज औऱ सुगमता से होता है..आज इस लेख में हम जानेंगे की कैसे गणेश जी की पूजा आराधना की जाए ताकि कार्य सफल हो जाए
1.गणेश जी की पूजा सुबह के समय करनी चाहिए.
2.गणेश जी की पूजा में उनकी छोटी मूर्ति या फिर चित्र आसन में रखें
- चित्र रखकर दूर्वा लेकर शुद्ध जल से स्नान कराएं
- इसके बाद कपूर, रोली, पुष्प, धूप, दीप, लाल चंदन से पूजा करें…
5.गणेश जी को दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए - प्रसाद में गणेश जी को देशी घी के लड्डू और मोदक अर्पित करने चाहिए
- गणेश जी के साथ उनके माता पिता यानि भगवान शंकर और पार्वती माता की भी पूजा करनी चाहिए…
- श्री गणेशाय नम का कम से कम 11 बार जाप करें
- गणेश जी की आरती के बाद प्रसाद का वितरण करें