कूनो में खुशखबरी: मादा चीता ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को दिया जन्म

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2026

अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को दिया जन्म

10 मार्च 2026
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां मादा चीता ‘ज्वाला’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। इसे चीता पुनर्स्थापना परियोजना की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मादा चीता ज्वाला मूल रूप से अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई थी। सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री द्वारा कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए आठ नामीबियाई चीतों में ज्वाला भी शामिल थी। उस समय उसका नाम ‘सियाया’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘ज्वाला’ रखा गया।

कूनो में अब तक 10 बार मादा चीतों ने शावकों को जन्म दिया है। इनमें पहली और दसवीं बार ज्वाला ने ही शावकों को जन्म दिया। भारत में जन्मे 33 जीवित चीतों में सबसे अधिक योगदान ज्वाला के परिवार का है।
ज्वाला के अब तक 9 शावक जीवित हैं। उसकी बेटी ‘मुखी’ ने भी पांच शावकों को जन्म दिया है। इस तरह कूनो में नई पीढ़ी के लगभग 42 प्रतिशत यानी 14 चीते ज्वाला के परिवार से ही जुड़े हुए हैं।

सीएम मोहन यादव जानकारी साझा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए कहा कि ज्वाला द्वारा पांच शावकों को जन्म देना वन्यजीव संरक्षण के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे भारत में चीतों की पुनर्स्थापना के प्रयासों की सफलता का मजबूत प्रमाण भी बताया।

टिप्पणियां (0)