खंडवा में हुई 80 लाख की लूट की बड़ी वारदात 7 बदमाशों से सराफा व्यापारी के लूटा

khabar pradhan

संवाददाता

10 January 2026

अपडेटेड: 4:19 PM 0thGMT+0530

खंडवा में हुई 80 लाख की लूट की बड़ी वारदात 7 बदमाशों से सराफा व्यापारी के लूटा


खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में लूट की बड़ी वारदात हुई है। एक सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दो करोड़ रुपए कीमत के गहने लूट लिए गये। सोने—चांदी के कई कीमती गहनों की बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। बता दें सात बदमाशों ने व्यापारी पर अचानक हमला कर दिया और उसके घायल होने पर जेवर से भरा बैग छीन लिया। कुछ लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी । इस लूटकांड के बाद से पूरे इलाके में खबर फैल गई।

7 बदमाशों से सराफा व्यापारी के लूटा

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के पुनासा कस्बे का ये मामला है जहां शुक्रवार की शाम साप्ताहिक हाट लगती है ऐसे में भीड़ का फायदा उठाकर 7 लुटेरे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया ।सराफा व्यापारी राकेश सोनी शाम को जब दुकान बंद कर, बैग में सोने-चांदी का सामान लेकर घर जा रहे थे तब बदमाशों ने गात लगाकर पीछे स हमला कर दिया अचानक हुए हमले में वो खुद को संभल नहीं पाए और बैग बदमाशों के हाथ पड़ गया। बैग में करीब 80 किलो चांदी और 900 ग्राम सोने के जेवर बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है ।

टिप्पणियां (0)