खिवनी अभयारण्य में आग: 100 मीटर दूर शावक संग थी बाघिन मीरा, एक घंटे में बुझाई गई आग

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 6:38 PM 0thGMT+0530

खिवनी अभयारण्य में आग: 100 मीटर दूर शावक संग थी बाघिन मीरा, एक घंटे में बुझाई गई आग

16 मार्च 2026

देवास। खिवनी अभयारण्य में दोपहर के समय अचानक जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूखे पत्तों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इसी दौरान जंगल में बाघिन मीरा अपने शावक के साथ करीब 100 मीटर की दूरी पर खेल रही थी।

जानकारी के अनुसार, घास के मैदान के पास सूखे पत्तों में लगी आग धीरे-धीरे ग्रासलैंड क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जो बाघों का निवास क्षेत्र माना जाता है। इसी इलाके में बाघिन मीरा अपने शावक के साथ मौजूद थी। हालांकि समय रहते वन विभाग की टीम को आग की सूचना मिल गई और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अधीक्षक विकास माहोरे के मुताबिक, सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। गाइड, ड्राइवर सहित करीब 20 कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने एयर ब्लोअर, पानी और फायर बीटर जैसे उपकरणों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। इससे बाघिन और उसके शावक को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

टिप्पणियां (0)