गांधी मेडिकल कॉलेज में फिर आया रैंगिंग और मारपीट का मामला:
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 4:55 PM 0thGMT+0530
गांधी मेडिकल कॉलेज में रैंकिंग और मारपीट के मामले थम नहीं रहे। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र वैभव कुशवाहा ने अपने सीनियर्स पर आरोप लगाया कि 8 फरवरी की शाम फुटबॉल खेल कर लौटते समय एक सीनियर छात्र ने उसे रोककर जबड़े में मुक्का मारा । वैभव का कहना है कि वह आरोपी को पहले जानता भी नहीं था। पहले से जबड़े में चोट होने के बावजूद इस जगह बार-बार वार किया गया । छात्र ने बुधवार को एंटी रैगिंग कमेटी में बयान दर्ज किए हैं। छात्र ने खुद को असुरक्षित बताया है।
मेडिकल कॉलेज में रैंकिंग की ये पहली घटना नहीं है। 3 महीने पहले हॉस्टल्स और डे स्कॉलर छात्रों के बीच भी एक बड़ा झगड़ा हुआ था । जिसमें एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई थी । तब प्रबंधन ने कलर कोडिंग सिस्टम लागू कियाथा। फिर भी घटनाएं नहीं रुकी।
इस मामले को गंभीर मानते हुए कॉलेज की डीन डॉक्टर कविता सिंह ने जांच एंटी रैंगिंग कमेटी को सौंपा है। कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जो जल्द ही डीन को दे दी जाएगी। डीन का है कि एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र वैभव काफी डरा हुआ है। और रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।