*गायत्री नगर में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोग*

khabar pradhan

संवाददाता

8 February 2026

अपडेटेड: 12:58 PM 0thGMT+0530


वार्ड 65 की गायत्री नगर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।

स्थिति गंभीर होने पर कॉलोनीवासियों ने गंदे पानी के वीडियो बनाकर अधिकारियों को दिखाए। पानी की समस्या को देखते हुए महापौर मालती राय ने शनिवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

बताया जा रहा है कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 33 लोगों की मौत के बाद भोपाल में जल गुणवत्ता की जांच, टेस्टिंग और पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू किए गए थे।

इसके बावजूद गायत्री नगर में न तो पानी की स्थिति सुधरी है और न ही सीवेज की लाइन से होने वाली गंदगी की समस्या खत्म हो पाई है। लोगों का आरोप है कि नलों से शुरुआत के करीब 10 मिनट तक गंदा पानी निकलता है।

टिप्पणियां (0)