ग्वालियर में चोरों ने फैलाई दहशत…..हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे

khabar pradhan

संवाददाता

24 February 2025

अपडेटेड: 12:11 PM 0thGMT+0530

ग्वालियर में चोरों ने फैलाई दहशत…..हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे

चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अज्ञात चोर ने कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी दी है

ग्वालियर l ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार में पिछले एक साल से अज्ञात चोरों का आतंक लगातार बना हुआ है। यहां के लोग चोरों के आतंक से ही इस कदर डरे हुए हैं कि रात को ही उन्हें रातभर जागना भी पड़ता है। हौसले इतने बुलंद हैं कि अज्ञात चोर ने कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी भी दे दी है।

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस एक चोर की चिठ्ठी से काफी हैरान परेशान है। दरअसल एक अज्ञात चोर ने शहर की एक पॉश कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी भी दी है कि में एक चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा l चोर की धमकी भरी चिट्ठी के बाद ही कॉलोनी के लोगों ने पुलिस की भी मदद ली है जहां पुलिस चिठ्ठी और अज्ञात चोर की जांच पडताल में जुटी हुई है।

ग्वालियर शहर की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार में पिछले एक साल से अज्ञात चोरों का आतंक काफी बना हुआ है। यहां के लोग चोरों के आतंक से ही इस कदर डरे हुए हैं कि रात को उन्हें रातभर जागरण करना पड़ता है। चोरों से परेशान कॉलोनी के लोगों का भी कहना है कि बीते दिनों चोरों ने एक बार फिर से कॉलोनी में दस्तक दी गयी थी। चोरों की आहट सुनने के बाद ही उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चोरों ने पलटवार करते हुए गाली गलौज भी किया और जान से मारने की धमकी भी दी और भाग निकले। इसके बाद ही एक चिट्ठी चोरों ने धमकी भरी भेजी है, जिसमें हुआ लिखा है कि में एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा, हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब के सब मरेंगे। चिट्ठी मिलने के बाद ही कॉलोनी के लोग भयभीत हो गए हैं l थाना गोला का मंदिर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है।

वहीं पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि अज्ञात चोर के द्वारा भेजी गई धमकी भरी चिठ्ठी की जानकारी उन्हें मिली है और पूरे मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा। सीएसपी राजीव जांगले का भी कहना हैं कि किसी अज्ञात चोर ने यह चिट्ठी भेजी है वही पूरी कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है। इसके अलावा जांच भी की जा रही है कि चिट्ठी लिखने वाला कौन युवक है और इसके पीछे की कहानी भी क्या है।

टिप्पणियां (0)