घर को खुशबूदार बनाने के लिए घरेलू सामग्रियों से तैयार करें एयर फ्रेशनर:
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 10:46 PM 0thGMT+0530
घर के माहौल को खुशबूदार बनाने के लिए हम कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं।
आजकल एयर फ्रेशनर के तौर पर जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है ,उसमें बहुत कुछ केमिकल्स पाए जाते हैं । जिससे कई बार इन एयर फ्रेशनर से निकलने वाले रसायनों से नुकसान भी हो सकता है।
आज हम आपको बता रहे हैं ,घरेलू सामग्रियों को एयर फ्रेशनर के रूप में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए तुलसी ,पुदीना, ताजे फूलों की पोटली का इस्तेमाल कर सकते हैं, और भी बहुत सारी चीज़ें हैं आईए जानते हैं।


1) ग्रीन टी बैग : ग्रीन टी का इस्तेमाल हम घरों में करते हैं और इसको इस्तेमाल करने के बाद इस बैग को फेंक देते हैं। ग्रीन टी के बैग को सुखाकर घर के किसी कोने में रख सकते हैं । यह बैग्स हवा में ताजगी देते हैं और आसपास फैली हुई गंदगी और बैक्टीरिया को भी सोख लेते हैं।

2 ) कॉफी ग्राउंड्स: कॉफी ग्राउंड्स जो घर में हम इस्तेमाल करते हैं, इसको इस्तेमाल करने के बाद कॉफी ग्राउंड्स को कोई छोटा जार में रखकर घर के किसी कोने में रख दें । यह हवा में उपस्थित बैड स्मेल को दूर करता है।

3) ऑरेंज और दालचीनी: सूखे हुए ऑरेंज के छिलके और दालचीनी के टुकड़ों को एक बैग में डालकर घर के किसी कोने में लटका दें। घर के हर कोने में ताजगी बनी रहती है।

4 ) चाय पत्ती और नीलगिरी का तेल:
सूखी हुई चाय की पत्तियों के साथ कुछ बूंदें नीलगिरी के तेल की डालकर घर में किसी कोने में रख दें ।

5) बेकिंग सोडा और एप्पल साइडर विनेगर:
बेकिंग सोडा के साथ कुछ बूंदें एप्पल साइडर विनेगर की मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें । और इसे एयर फ्रेशनर की तरह प्रयोग करें । यह मिश्रण घर में उपस्थित दुर्गंध को दूर करके घर को खुशबूदार बनाता है।
6.. लेमनग्रास और लवंग: लेमनग्रास की खुशबू बहुत भीनी लगती है। लेमनग्रास के साथ लवंग मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें । यह प्राकृतिक एयर फ्रेशनर के तौर पर काम करता है। इस मिश्रण को कांच के एक जार में भरकर घर के किसी कोने में रख दें।

7.. गुलाब जल और लैवंडर ऑयल:
गुलाब जल के साथ लैवेंडर की कुछ बूंदें मिलायें और इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें । इसे घर के हर कोने में स्प्रे करें। इसकी खुशबू से खुशनुमा महसूस होता है।
