घर में लगाए हुए करी पत्ते में ग्रोथ ना हो तो अपनाएं ये टिप्स
संवाददाता
16 April 2025
अपडेटेड: 8:16 AM 0thGMT+0530

घर में लगाए हुए करी पत्ते में ग्रोथ ना हो तो अपनाएं ये टिप्स—-
करी पत्ता --
जिसे हम मीठी नीम के पत्ते के रूप में भी जानते हैं ।यह हमारी भारतीय रसोई घर में व्यंजनों में विभिन्न स्वाद और सुगंध के लिए उपयोग किए जाते हैं।
कड़ी पत्ते के सेवन से बहुत से फायदे होते हैं ।हर रोज 7 से 8 करी पत्ते खाली पेट एक गिलास पानी के साथ चबाने से यह हमारी सेहत को बहुत सारी लाभ दे सकता है। दक्षिण भारतीय व्यंजनों में एक स्वाद बढ़ाने वाला औषधीय पौधा होता है। यह हमारी सेहत में बहुत सारे फायदे देती है।
अब बहुत से लोग ये जाना चाहते हैं कि —
अगर आपका करी पत्ता ग्रोथ नहीं कर रहा है, तो थोड़ी-सी देखभाल से इसमें बहुत अच्छी ग्रोथ होने लग जाएगी।
आईए जानते हैं —वह घरेलू प्राकृतिक टिप्स।
करी पत्ते के पौधे के लिए वर्मी कंपोस्ट, गोबर की खाद या चावल के पानी जैसी प्राकृतिक खाद्य बहुत अच्छी होती है ।जो पौधे को स्वस्थ बनाने में मदद करती है । क्या आप जानते हैं यह प्राकृतिक खाद के बारे में ही—

1..वर्मी कंपोस्ट–
यह खाद पौधों को नाइट्रोजन, फास्फोरस ,पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्व प्रदान करती है जिससे करीपत्ता तेजी से बढ़ता है ।
2.. गोबर की खाद–
यह भी एक अच्छा विकल्प है, लेकिन ध्यान रखें इसे अधिक मात्रा में ना डालें ।
3.. चावल का पानी-–
चावल को पानी में भिगोकर और छानकर इस पानी का इस्तेमाल ,हम अपने पौधे में कर सकते हैं ।यह एक प्राकृतिक खाद होती है जो पौधे को हरा भरा बनाने के लिए मदद करती है ।
4… एप्सम सॉल्ट–
एक चम्मच एप्सम सॉल्ट या एक चम्मच मैग्नीशियम सल्फेट को 1 लीटर पानी में मिलाकर घोल बनाएं ।इसे पौधे की पत्तियों पर स्प्रे कर सकते हैं। और थोड़ी सी मात्रा गमले की मिट्टी में भी डाल सकते हैं ।
5…दही —
दही को पानी में मिलाकर करी पत्ते के पौधे की जड़ों के पास डालना चाहिए। इससे पौधे में प्राकृतिक रूप से विकास होता है ।
6..फिटकरी —
फिटकरी का 5 ग्राम का टुकड़ा 1 लीटर पानी में मिलाकर इस पानी का इस्तेमाल पौधे की जड़ों के पास करें । एक हफ्ते में पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ करने लगता है।