रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया बड़ा फैसला : चार्ट बनने तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन :

khabar pradhan

संवाददाता

21 February 2026

अपडेटेड: 12:42 PM 0stGMT+0530

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया बड़ा फैसला : चार्ट बनने तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन :

अब आखिरी समय तक बदल सकेंगे बोर्डिंग प्वाइंट, रेलवे का बड़ा फैसला
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री करंट चार्ट बनने तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यानी ट्रेन के प्रस्थान से करीब 15 से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रियों को आखिरी समय में राहत मिलेगी।

पहले सिर्फ रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही मिलती थी सुविधा
अब तक यह सुविधा केवल रिजर्वेशन चार्ट बनने तक सीमित थी, जो ट्रेन के रवाना होने से 8 से 10 घंटे पहले तैयार हो जाता है। इस कारण कई यात्रियों को अचानक योजना बदलने पर परेशानी उठानी पड़ती थी, क्योंकि वे समय पर अपना बोर्डिंग प्वाइंट अपडेट नहीं कर पाते थे।

मार्च तक लागू हो सकती है नई व्यवस्था
रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को करंट चार्ट बनने तक बदलाव की अनुमति देने का प्रस्ताव भेजा है। तकनीकी व्यवहार्यता पर रिपोर्ट मांगी गई है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था मार्च तक लागू की जा सकती है।

सभी जोनल रेलवे को दिए गए निर्देश
इंफॉर्मेशन सिस्टम में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पीएम) संजय मनोचा ने उत्तर पश्चिम रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर और लचीली सेवा मिल सके।

टिप्पणियां (0)