चार युवकों ने दो दोस्तों अगवा कर डंडों से पीटा:ऑनलाइन गेम में हारकर रुपए मांगे तो…

khabar pradhan

संवाददाता

1 February 2026

अपडेटेड: 11:11 AM 0stGMT+0530

भोपाल ऑनलाइन गेम लूडो खेलने के दौरान 1500 रुपए की उधारी मांगने पर चार युवकों ने दो दोस्तों को जबरन कार में बैठाया और कोलार इलाके में ले जाकर डंडों से मारपीट कर वापस छोड दिया।
इतना ही नहीं 1500 रुपए मांगने वाले युवक से एक आरोपी ने अपने खाते में 11 हजार रुपए भी ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद दोनों दोस्त एमपी नगर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा के मुताबिक मुलतः कटिंग टोला, अलवाझरी (बालाघाट) निवासी 23 वर्षीय अभय चौहान जिंसी जहांगीराबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर वह एमपी नगर जोन-02 स्थित एक चाय दुकान पर दोस्त विक्की प्रजापति के साथ बैठा था। साथ में बैरागढ़ निवासी अमन सोनी, हर्ष वर्धन कॉलोनी निवासी लक्की खान, पंचशील नगर निवासी रोहित अहिरवार और मुन्ना वारिस भी वहीं बैठे थे। सभी लूडो में ऑनलाइन गेम खेल रहे थे। रोहित अहिरवार 1500 रुपए हार गया था। विक्की ने उससे रुपए मांगे तो उसने देने में आना-कानी की। इसी बात पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चारों दोस्तों ने. अभय और विक्की को कार में जबरदस्ती बैठाया और अपने साथ लेकर चले गए। कोलार रोड इलाके में एक सुनसान स्थान पर उनके साथ मारपीट की। रोहित ने विक्की से अपने खाते में 11000 रुपए ट्रांसफर करा लिए। बाद में वह उन्हें एमपी नगर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अभय की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर चारों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।

टिप्पणियां (0)