चीनी धागे से गला कटने की घटना पर इंदौर पुलिस की बड़ी करवाई:

khabar pradhan

संवाददाता

6 January 2026

अपडेटेड: 12:43 PM 0thGMT+0530


मकर संक्रांति से पहले इंदौर पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जूनी इंदौर पुलिस ने एक कार से 8 बोरे चाइनीज मांझा जब्त करते हुए एक सिंधी व्यापारी को गिरफ्तार किया है ।टीआई अनिल गुप्ता की टीम को सूचना मिली थी कि खातीवाला टैंक क्षेत्र में रहने वाला रवि राजानी बड़े पैमाने पर चाइनीज मांझे की सप्लाई कर रहा है ।पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर कार को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। इसके अलावा द्वारकापुरी पुलिस ने भी एक दुकान से चाइनीज मांझा जब्त कर दुकान सील कर दी है ।तिलक नगर पुलिस ने जनजागरण रैली निकालकर दुकानदारों को समझाइश दी।
आपको बता दें कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक होता है… हाल ही में उज्जैन में एक पुजारी की गर्दन कटने की घटना सामने आई थी… दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बच पाई… पुलिस अब ये जांच कर रही है कि मांझा कहां से आया और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था…
प्रतिबंध लगाने के बाद भी प्रदेश में चीनी धागे से चोटिल होने का सिलसिला जारी है । उज्जैन में चीनी धागे से एक बाइक सवार की गर्दन कट गई। यह बाइक सवार जीरापुर राजगढ़ का निवासी विजय तिवारी था। जिला अस्पताल में डॉक्टर अंशु वर्मा ने ऑपरेशन कर गले में करीब एक दर्जन टांके लगाए । 2 घंटे की सर्जरी में गले से मांझे का टुकड़ा निकाला।
विजय ने बताया कि वह जयसिंहपुरा में किराए से रहते हैं और रविवार की शाम बाइक से लालपुर की ओर जा रहे थे । तभी अचानक चीनी धागा उनके गर्दन में फंस गया।
इसके पूर्व देवास में सम्राट पुरी कॉलोनी में रहने वाला यश अकोदियाका भी साइकिल चलाते समय चीनी धागे से गला कट गया। उसके गले में 8 टांके आए थे।

टिप्पणियां (0)