जम्मू-कश्मीर में मौसम के हालात: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार:
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 2:40 PM 0thGMT+0530
जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी:
जम्मू कश्मीर में जनवरी के अंत में काफी भारी बर्फबारी हुई जिसे आने वाली गर्मियों में नदियों नालों झरनों और झीलों को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।
पिछले दिनों ताजा बर्फबारी हुई। इस इस सप्ताह मौसम में थोड़ा सुधार हो सकता है।इसके बाद 6 से 8 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार देखने को मिला। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। श्रीनगर शहर में रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस समय क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 फरवरी की शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 7 फरवरी को ऊपरी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
ऊंचाई वाले क्षेत्र जैसे कुल्लू मनाली चंबा में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है मनाली में कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है जिसमें 24 घंटे के दौरान बर्फबारी अधिक तेज रही।
इसके बाद 8 फरवरी को मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है, जबकि 9 और 10 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार फिर बन सकते हैं।
जो अगले सप्ताह की शुरुआत तक जारी रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।