जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में गिरी फॉल सीलिंग:
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 1:29 PM 0thGMT+0530
बाल बाल बचे नवजात शिशु:
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक्स इंटेंसिव केयर यूनिट (पी आई सी यू) वार्ड में बुधवार रात 2:00 बजे फॉल सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिर गया। बस गनीमत रही की फॉल सीलिंग वार्ड के एक कोने में गिरी ,जिससे वहां भर्ती नवजात शिशु और उनके परिजन बाल बाल बच गए। सूचना के आधार पर तैनात डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड में भर्ती सभी नवजात बच्चों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। पीआईसीबी वार्ड में 20 बच्चे भर्ती थे और उनके साथ परिजन भी मौजूद थे।इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए गए हैं।