झाबुआ के बालिका आवासीय छात्रावास में बाइबल  पढ़ाने का आया मामला: अधीक्षिका निलंबित!

khabar pradhan

संवाददाता

11 February 2026

अपडेटेड: 4:36 PM 0thGMT+0530

11 फरवरी 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:
मध्य प्रदेश/ झाबुआ/

झाबुआ/
आवासीय छात्रावास में बाइबल पाठ पढ़ाने का आया मामला: अधीक्षिका को हटाया:
झाबुआ जिले के रामि ब्लाषॅ  अंतर्गत रोटला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास में बाइबल पढ़ाने का मामला सामने आया है।
दरअसल इस छात्रावास में छात्राओं द्वारा कथित रूप से बाइबल पाठ किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने खड़ा रुख अपनाया है।

झाबुआ की कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर छात्रावास अधीक्षक  बबीता डाबी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय छह सदस्य जांच समिति गठित की गई है।
जो धर्मांतरण से जुड़े हुए सभी आरोपी की जांच करेगी। इसके अलावा धर्मांतरण के दबाव से जुड़े आरोपों सहित सभी पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

टिप्पणियां (0)