डॉ. हेमलता की करोड़ों की संपत्ति सीज, दस्तावेजों की जांच के लिए खोज समिति गठित

khabar pradhan

संवाददाता

17 February 2026

अपडेटेड: 2:29 PM 0thGMT+0530

जबलपुर,मध्य प्रदेश में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. हेमलता से जुड़े संपत्ति विवाद मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने करोड़ों रुपये की संपत्ति को सीज कर दिया है 82 वर्षीय डॉ. हेमलता का रविवार को निधन हो गया l

यह कदम उस आरोप के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया कि संबंधित संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग बिना अनुमति के किया जा रहा था।
कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार संपत्ति की कीमत लगभग 10 करोड रुपए आकी गई है एवं बाजार कीमत करीब 60 करोड़ बताइए गई है l

डॉ हेमलता ने एसडीएम को मृत्यु पूर्व बयान दिए थे, जिसमें उन्होंने अपने साथ गलत होने की बात कही थी l जमीन को लेकर कुछ शर्तों का जिक्र किया था. यह भी कहा था कि वह परिजन के नाम मेमोरियल अस्पताल खुलवाना चाहती थी l ऐसा नहीं होता है तो प्रशासन जमीन वापस ले ले l इसी आधार पर प्रशासन ने संपत्ति को कब्जे में ले लिया है l

प्रशासन के अनुसार नियमों के तहत किसी भी संपत्ति को व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करने से पहले सक्षम प्राधिकरण से अनुमति लेना जरूरी होता है। जांच में अनुमति संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की बात सामने आने पर संपत्ति को सील कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक खोज समिति का गठन किया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करे और यह स्पष्ट करे कि संपत्ति का उपयोग नियमों के अनुसार किया गया या नहीं।

कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति पर ताला लगाकर उसे सीज किया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संपत्ति का कोई भी उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

अब इस पूरे मामले में खोज समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।

टिप्पणियां (0)