तीन नाबालिग लड़कों ने किया 6 साल की बच्ची से रेप: बच्ची की हालत गंभीर:
संवाददाता
30 January 2026
अपडेटेड: 1:28 PM 0thGMT+0530
दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक भयावह तस्वीर सामने आई है ,जिसमें एक 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। और रेप का आप तीन नाबालिग लड़कों पर लगा है। जिसमें आरोपियों की उम्र 10 वर्ष ,13 वर्ष और 16 वर्ष की बताई जा रही है । पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि वह बिहार भाग गया है । उसका पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें में बनाई गई है । सीसीटीवी के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना 18 जनवरी की है। बच्चे की मां ने बताया कि आरोपी पड़ोसी थे और बच्चे के साथ खेलते थे ।क्षघटना वाले दिन वह शाम करीब 7:00 बजे अपने मौसी के घर से लौट रही थी।
शाम को आरोपी उसे कारखाने की छत पर ले गए और रेप किया। जब बच्ची घर आई तो खून से लथपथ थी, उसके कपड़ों पर खून लगा था । इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया । पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जरूरी काउंसलिंग की जा रही है । और कारखाने को बंद कर दिया गया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया है।
पीड़िता के रिश्तेदार ने यह भी दावा किया कि आरोपियों में से एक लड़के की मां खुद बच्ची से मिलने आई थी। और कहा था कि वह बच्ची के परिजनों के साथ है। बच्ची की बुरी हालत देखकर उसने अपने बेटे को खुद ही पुलिस के हवाले कर दिया था।