तेज रफ्तार वाहन का कहर, छात्र को टक्कर मारकर फरार हुआ चालक
संवाददाता
23 February 2026
अपडेटेड: 1:58 PM 0rdGMT+0530
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने एक छात्र को टक्कर मार दी। हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब 10वीं कक्षा के दो छात्र स्कूटर से नमाज पढ़ने जा रहे था। अचानक पीछे से आए तेज वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 17 वर्षीय अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया l दूसरा छात्र अयान अंसारी के पैर में गंभीर चोट आई है l
टक्कर इतनी तेज थी कि अब्दुल्ला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं।
घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।