दुर्लभ प्रजाति के 311 कछुए ट्रेन से तस्करी के दौरान बरामद:

khabar pradhan

संवाददाता

5 February 2026

अपडेटेड: 8:22 PM 0thGMT+0530

दुर्लभ प्रजाति के 311 कछुए ट्रेन से तस्करी के दौरान बरामद:

ट्रेन से दुर्लभ जीवों की तस्करी का एक नया खुलासा सामने आया है।
रेलवे सुरक्षा बल ने 311 कछुए बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि यह एक दुर्लभ प्रजाति के कछुए हैं जो ट्रेन से तस्करी करके ले जाया जा रहे थे।
पटना इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के अटेंडर को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया है।  दुर्लभ जीवों की इस तस्करी के मामले में इंदौर और देवास के तार पटना से जुड़ रहे हैं।  रेल पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है।  ट्रेन से जीवों की तस्करी के रूट का एक नया खुलासा हुआ है।

पटना से चलकर सुल्तानपुर के रास्ते संत नगर होकर इंदौर जाने वाली पटना इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से दुर्लभ प्रजाति के कछुआ की तस्करी की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को मिली थी जिसने वन विभाग को जानकारी देकर एसटीएफ के साथ संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन में सुबह 9:30 बजे ट्रेन के रुकते ही तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान संदिग्ध व्यवहार के चलते ऐसी कोर्ट के अटेंडर अजय सिंह राजपूत को हिरासत में ले लिया गया।  कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला ,कि B3 एसी कोच में बर्थ के नीचे उसने बैग में 311 कछुआ को भरकर रखा हुआ है।  सुरक्षा बलों ने बैग बरामद कर लिया।   वन विभाग की निगरानी में आरपीएफ थाना ले जाया गया।
दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ ही एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
जी बड़े पैमाने पर दुर्लभ प्रजाति के  कछुओं की तस्करी की जा रही है।‌ इससे किसी बड़े नेटवर्क का मामला जुड़ा होने की आशंका हो रही है।‌ आरोपी अजय ने बताया कि वह केवल ढाई हजार रुपए लेकर इंदौर और देवास के तस्करों तक रविंद्र कुशवाहा के कहने पर डिलीवरी देने वाला था। टीम ने कछुआ को सुरक्षित कस्टडी में लेकर मौके पर पंचनामा बनाया।  रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट वेंडर से पूछताछ की जा रही है और रविंद्र कुशवाहा और इंदौर और देवास के तस्करों के बारे में पता लगाने की कोशिश कीजा रही है।

टिप्पणियां (0)