दूसरा बड़ा मंगल आज, इन उपायों से बजरंगबली को प्रसन्न करें, साल भर बरसाएंगे कृपा !
संवाददाता
20 May 2025
अपडेटेड: 6:27 AM 0thGMT+0530
दूसरा बड़ा मंगल आज, इन उपायों से बजरंगबली को प्रसन्न करें, साल भर बरसाएंगे कृपा!
Bada Mangal Upay: मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार हनुमानजी को अति प्रिय हैं । इन मंगलवार को अगर जातक मन से हनुमानजी को प्रसन्न करे तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है । आइए जानते है दूसरे बड़े मंगलवार किन उपायों से बजरंगबली को प्रसन्न करे ।
- दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें।
- हनुमानजी को सिंदूर, लाल चोला और बूंदी का भोग चढ़ाएं।
- हनुमान मंदिर में नारियल और लाल ध्वज अर्पित करें।
Bada Mangal: सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह को सबसे बड़ा महीना माना गया है, इसलिए इसका नाम ज्येष्ठ पड़ा । ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को भी बेहद शुभ माना जाता है । इस महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगल पर हनुमानजी की उपासना परम पुण्यकारी बताई गई है । इस महीने आने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है ।
मान्यता है कि ज्येष्ठ के मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमानजी की मुलाकात हुई थी । भक्त और भगवान के इसी मिलन की तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है ।यह परंपरा त्रेतायुग से जुड़ी हुई है । उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को है । इस दिन कुछ उपाय करके आप बजरंगबली की कृपा प्राप्त कर सकते हैंं ।
(1)हनुमान चालीसा: बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का 11 बार श्रद्धा से पाठ करें । माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाले सभी संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं ।
(2)चोला: इस दिन हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं, लाल रंग का चोला पहनाएं और बूंदी का भोग लगाएं ।ये उपाय बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए बेहद फलदायी माने जाते हैं ।
(3)ध्वज: हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करें और लाल रंग का झंडा (ध्वज) चढ़ाएं । ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है ।
(4)प्रसाद: बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर भंडारे या प्रसाद वितरण का आयोजन करें । इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है ।
(5)मंत्र: “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें । यह मंत्र मानसिक शांति, शक्ति और आत्मबल देने वाला माना जाता है ।
(6)हनुमान जी की मूल शक्ति को जागृत करने का मंत्र- “ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्रीराम दूताय नमः॥” लाभ : सभी प्रकार की बाधाओं, शत्रु भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।
(7)पंचमुखी रूप की उपासना हेतु ये है शक्तिशाली मंत्र-
“ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय, पूर्वकपि मुखाय, सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा॥” लाभ: दुश्मनों से रक्षा, गुप्त भय दूर करने और आत्मबल बढ़ाने में सहायक।
(8)हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को शाम में हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं । मंगलवार के दिन जौ के आटे में काला तिल और तेल मिलाकर एक रोटी बनाएं । इस रोटी को तेल और गुड़ चुपड़कर नजर लगने वाले व्यक्ति या बच्चे से सात बार वारकर भैंस को खिला दें । इससे बुरे नजर का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाता है।
(9)हनुमान जी से अपनी इच्छा पूरी करने के लिए :
आप नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें, सुंदरकांड का पाठ करें, या हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें ।मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है.
(10)बजरंग बली को पान चढ़ाने से क्या होता है?
पान का बीड़ा चढ़ाने से बजरंगबली बेहद प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामना पूरी हो तो मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाना चाहिए। मंगल और शनिवार को हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
(11)हनुमान जी को लौंग चढ़ाने से क्या होता है?
हनुमान जी को लौंग चढ़ाने से जीवन के संकट समाप्त होते हैं, नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, और शनि दोष दूर होता है। लौंग को हनुमान जी को अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन-लाभ और सफलता प्राप्त होती है।
- (12)विशेष उपाय:
मंगलवार के दिन हनुमान जी को लौंग चढ़ाने से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं ।