नादरा बस स्टैंड के पास अचानक सड़क पर गिरे युवक की थानेदार ने बचाई जान:

khabar pradhan

संवाददाता

13 January 2026

अपडेटेड: 4:50 PM 0thGMT+0530


भोपाल के नादरा बस स्टैंड के पास ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक थानेदार विवेक शर्मा ने एक व्यक्ति की जान बचाई।
एक व्यक्ति चलते-चलते अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया और उसकी हालत गंभीर हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उप निरीक्षक विवेक शर्मा ने बिना समय गंवाए मौके पर ही युवक को सीपीआर देना शुरू किया । कुछ ही देर में युवक को होश आ गया। आसपास के मौजूद लोगों ने भी देखा इसके बाद पुलिस की मदद से युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
इस त्वरित कार्रवाई से समय पर दी गई सीपीआर से एक युवक की जान बच गई। उप निरीक्षक विवेक शर्मा की संवेदनशीलता और साहस की लोगों ने तारीफ की।

टिप्पणियां (0)