नेपाल में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 5:29 PM 0thGMT+0530

नेपाल में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

16 मार्च 2026

नई दिल्ली। नेपाल में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मनकामना मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस गोरखा जिले के कंतार क्षेत्र में सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चितवन मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार माइक्रोबस में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब वाहन मंदिर से लौटते हुए अनबुखैरेनी इलाके की ओर जा रहा था।

पुलिस का कहना है कि अभी तक हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आ सकी है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी इलाके में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस का हादसा हो चुका है, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हुई थी।

टिप्पणियां (0)