नौकरानी के बेटे ने महिला को बनाया बंधक नगदी और मोबाइल लूटा:

khabar pradhan

संवाददाता

9 February 2026

अपडेटेड: 2:22 PM 0thGMT+0530

भोपाल/मध्य प्रदेश/

दिनदहाड़े घर में घुसे, नौकरानी के बेटे ने महिला को बंधक बनाया, नकदी-मोबाइल लूटे:

9 फरवरी 2026:
ख़बर प्रधान डेस्क:

टीटी नगर क्षेत्र में एक महिला, 28 वर्षीय अर्चना शर्मा जो खनित विभाग में कर्मचारी हैंl उनके घर पर दिन के उजाले में चोरी की घटना हुई। आरोपी नौकरानी के बेटे और उसका साथी घर में घुस गए। उन्होंने महिला को चाकू दिखाकर बाँध लिया और उसके नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए।

घटना के बारे में बताया गया कि नौकरानी का बेटा आशीष और उसका नाबालिग भाई घर के अंदर दाखिल हो गए। महिला जब दरवाज़ा खोल रही थी तब बदमाशों ने उन पर हमला किया, चाकू दिखाकर डराया और बाँध दिया। फिर उन्होंने घर से नकद ₹1.68 लाख और मोबाइल फोन लूट लिए।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत तलाश व गिरफ्तारी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे जुड़ी चोरी की सामग्री भी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और चोरी का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

टिप्पणियां (0)