पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर टीसीएस मैनेजर ने की खुदखुशी
संवाददाता
28 February 2025
अपडेटेड: 10:25 AM 0thGMT+0530
पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर टीसीएस मैनेजर ने की खुदखुशी
एक साल पहले हुआ था विवाह, उसके बाद भी प्रेमी संग प्रेमसम्बन्ध में थी पत्नी
पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर टीसीएस मैनेजर ने की आत्म हत्या। आत्म हत्या से पहले बनाया वीडियो, जिसमें उन्होंने कहा कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं।
आगरा। आगरा के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो मे बताया कि पत्नी ने उसे किस कदर प्रताड़ित किया।
डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा टीसीएस कंपनी, मुंबई में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर हैं और मानव उनके इकलौते बेटे थे। मानव की शादी एक वर्ष पहले 30 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी परेशान करने लगी। जिसके बाद वे पत्नी को अपने साथ मुंबई ले गए।
मानव शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा ने थाना सदर में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था। बहू उसे परेशान करती थी, आत्महत्या करने की धमकी देती थी जिससे पूरा परिवार फंस जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू अपने ब्वाय फ्रेंड से बात करती थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। जिससे तंग आकर 23 फरवरी को मानव अपने साथ पत्नी को लेकर मुंबई से आगरा आया यहां से वह उसे छोड़ने बरहन चला गया। बरहन पहुंचकर ससुरालीजनों ने उसे प्रताड़ित किया।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो:
उनके पिता ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह मानव ने कमरे में पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले वीडियो भी बनाया। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हत्या की वजह बताते भी नजर आ रहे है। सुबह परिजनों ने मानव को पंखे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजन मानव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीडियो में कहा, मर्दों की भी कोई सोचो प्लीज मानव ने सुसाइड करने से पहले 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया। उसमें वह कह रहे हैं कि मर्दों की भी सोचो, प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले होते हैं, पापा मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब ठीक हो जाएगा, मेरी सुसाइड के बाद मेरे घरवालों को परेशान ना करें।