*पर्यावरण विज्ञान में एआई के प्रयोग पर हुई संगोष्ठी*
संवाददाता
8 February 2026
अपडेटेड: 1:00 PM 0thGMT+0530
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पर्यावरण एवं सर्वांगीण विज्ञान विभाग तथा शासकीय एमएलबी कॉलेज, भोपाल के संयुक्त सहयोग से “पर्यावरण विज्ञान में एआई की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 52 नामांकन हुए और विभिन्न विषयों पर लगभग 18 व्याख्यान आयोजित किए गए। इसमें डेटा विश्लेषण, मौसम अध्ययन, सतत समाधान, भू-आकृति और पीजीआईएस जैसे विषय शामिल रहे।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. प्रवीण तामोट उपस्थित रहे। साथ ही अन्य विशेषज्ञों ने भी विद्यार्थियों को आधुनिक एआई तकनीकों के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक पर्यावरणीय ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकी समन्वय स्थापित करना है l