पहले लॉक बताओ, उसके बाद मोबाइल वापस कर देंगे’, लूटे गए फोन के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार तो यह बोले लुटेरे
संवाददाता
5 March 2025
अपडेटेड: 12:35 PM 0thGMT+0530
पहले लॉक बताओ, उसके बाद मोबाइल वापस कर देंगे
गाजियाबाद में बाइक सवार दो बदमाश एक शक्ख का मोबाइल झपटकर भाग गए। पीड़ित ने अन्य के मोबाइल से लूटे गए फोन पर कॉल किया। लुटेरों ने कॉल रिसीव भी किया। पीड़ित ने मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। बदमाश बोले मोबाइल लौटा देंगे पहले इसका लॉक बताओ।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में मंगलवार रात एक आइसक्रीम विक्रेता से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर भाग गए। कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। हालांकि, सफलता नहीं मिली।
पीड़ित आइसक्रीम विक्रेता ने अन्य के मोबाइल से लूटे गए फोन पर कॉल किया। लुटेरों ने कॉल रिसीव भी किया। पीड़ित ने मोबाइल लौटाने की गुहार लगाई। बदमाश बोले मोबाइल लौटा देंगे पहले इसका लॉक बताओ। झांसा दिया कि हमने एक बदमाश को पकड़ लिया है लॉक खुलने पर तो पता चलेगा कि फोन तुम्हारा है या नहीं। लॉक न बताने पर लुटेरों ने फोन काट दिया। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।