पीयूष गोयल के साथ दिखे शशि थरूर

khabar pradhan

संवाददाता

25 February 2025

अपडेटेड: 8:17 AM 0thGMT+0530

पीयूष गोयल के साथ दिखे शशि थरूर

राजनीतिक गलियारे में तेज हुईं अटकलें, क्या कांग्रेस छोड़ने जा रहे शशि थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो पोस्ट की है। उनकी ये फोटो भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है। पोस्ट में शशि थरूर पीयूष गोयल के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई हैं। कई लोगों का मानना है कि वो पार्टी छोड़ सकते हैं।

शशि थरूर ने दी सफाई:
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य में मुख्य विपक्षी दल है। बता दें कि वाम सरकार के तहत राज्य के विकास की तारीफ करने के लिए शशि थरूर की आलोचना की गई थी। दरअसल थरूर ने राज्य के विकास के कुछ पहलुओं के बारे में सकारात्मक बातें कही थीं।
बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने वास्तव में सीपीएम की प्रशंसा नहीं की थी, बल्कि उन्होंने केवल स्टार्टअप क्षेत्र में केरल की प्रगति को उजागर करने का प्रयास किया था।

बीजेपी में जा सकते कांग्रेस नेता:

वहीं शशि थरूर की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की भी आलोचना हुई। उन्होंने कहा था कि यदि डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को खुद से अच्छा नेगोशिएटर बताया है तो यह खुशी की बात है। इसके बाद से कांग्रेस शशि थरूर के रुख ने इन दिनों पार्टी की चिंताएं बढ़ा रखी हैं। कोई कहा रहा है कि शशि थरूर सीपीएम में जा सकते हैं तो कुछ लोग भाजपा जॉइन करने की अटकलें लगा रहे हैं।

टिप्पणियां (0)