पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे:रामलला के किए दर्शन:
संवाददाता
26 March 2026
अपडेटेड: 7:29 PM 0thGMT+0530
26 मार्च 2026
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अयोध्या पहुंचे:
राम मंदिर के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह हमेशा ही बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर रहे हैं।
उन पर हमेशा से राम विरोधी होने के औऱ सनातन विरोधी होने के तमाम आरोप लगते रहे हैं। हालांकि उन्होंने ऐसे आरोपों को हमेशा नकारा ही है. राम नवमी के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अयोध्या में प्रभु राम लला के दर्शन के लिए पहुंचे।
दिग्विजयसिंह का अयोध्या दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि राम मंदिर निर्माण के समय से ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच इसे लेकर तीखी बयानबाजी होती रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यहां तभी आता है जब भगवान का बुलावा आता है। जब मुझे ‘बुलावा’ आया, तो मैं यहां आ गया।
मंदिर में दर्शन करके अच्छा लगा। अगर आप भगवान राम के दर्शन करने आते हैं, तो हनुमान जी के दर्शन किए बिना रहना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर शख्स अपनी आस्था के मुताबिक ‘धर्म’ के रास्ते पर चलता है।
उन्होंने कहा कि हम ‘धर्म’ का दुरुपयोग व्यापार या राजनीति के लिए नहीं करते।धर्म का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए, न ही इसका दुरुपयोग व्यापार के लिए होना चाहिए. त्योहार के मौके पर शुभकामना देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने मंदिर के निर्माण का कभी विरोध नहीं किया।
राम मंदिर निर्माण में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को किया था दान:
आपको बता दें कि जब राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा था तब दिग्विजय सिंह ने भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1 लाख11 हजार 111 रुपये का दान दिया था। ये दान उन्होंने 18 जनवरी 2021 को राम मंदिर निर्माण के लिए दिया था। दिग्विजय सिंह के कार्यालय ने एक रिलीज जारी कर उनको सच्चा सनातनी बताया है। और बात करते हुए मंदिर निर्माण में इस योगदान का जिक्र किया। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह धर्म की राजनीति नहीं करते।
उन्होंने राम मंदिर का कभी विरोध नहीं किया। कांग्रेस का हर व्यक्ति अपनी आस्था के अनुसार ‘धर्म’ का पालन करता है. हम धर्म का दुरुपयोग न तो व्यवसाय के लिए करते हैं और न ही राजनीति के लिए करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
राहुल गांधी के अयोध्या जाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया जवाब:
इस बीच मीडिया ने जब उनसे पूछ लिया कि राहुल गांधी कब राम लला के दर्शन करने आयेंगे तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें बुलावा आएगा, तो वे जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे? हर व्यक्ति कांग्रेस में अपनी-अपनी आस्था के मुताबिक, धर्म का पालन करता है.हमारी आस्था, चाहे जिस भी धर्म का हो, हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई हो या पारसी हर शख्स अपनी आस्था के अनुसार धर्म से जुड़ा होता है। लेकिन किसी भी तरीके से इसका राजनैतिक दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिये ।
जंग की हालत पर दिया जवाब:
इसके बाद आज के हालात पर भी उनसे सवाल किया गया । मिडिल ईस्ट के युद्ध में देश की स्थिति को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मौजूदा जो हालात हैं वो आप खुद ही देख रहे हैं। सरकार को टारगेट कर उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
सबसे पहले हनुमानगढ़ी से की शुरुआत:
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पहले प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की पूजा की। उसके बाद वह रामलला के दर्शन करने पहुंचे. रामनवमी पर देशभर में रामजन्मोत्सव की धूम है। ऐसे खास मौके पर दिग्विजय सिंह का रामलला के दर्शन करना खास माना जा रहा है। और उत्तर प्रदेश में रामनवमी की 26 औऱ 27 दो दिनों की छुट्टी है। अयोध्या में रामनवमी की धूम है….और ऐसे में कांग्रेस नेता का पहुंचना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
दिग्विजय सिंह के दौरे पर भाजपा ने कसा तंज:
दिग्विजय सिंह के अयोध्या पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताया था और अब दिग्विजय सिंह भगवान राम की शरण में पहुंच रहे हैं। इसका मतलब उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि राम काल्पनिक नहीं है।
दिग्विजय सिंह का अयोध्या दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि वह अपनी हिंदू छवि को मजबूत करने और बीजेपी के राम विरोधी आरोपों को दूर करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।