प्रधानमंत्री मोदी ने किया- दुनिया के सबसे बड़े AI एक्सपो का उद्घाटन:
संवाददाता
17 February 2026
अपडेटेड: 7:54 PM 0thGMT+0530
दिल्ली में 20 फरवरी तक चलने वाले इस एआई महाकुंभ में इनोवेशन, पॉलिसी और टेक्नोलॉजी का संगम देखने को मिल रहा है। साथ ही सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी जैसे मुद्दों पर वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
दिल्ली के भारत मंडपम में आज से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया।
इसमें 20 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 45 देश के प्रतिनिधि मंडल शामिल हो रहे हैं जबकि 100 से अधिक देशों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जिओ एआई पवेलियन का किया दौरा:
दिल्ली में इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंपैक्ट समिति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिओ के एआई पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिओ द्वारा विकसित विभिन्न एआई आधारित मॉडलों और समाधानों की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने जिओ इंटेलिजेंस, जिओ संस्कृति ,Jio आरोग्य एआई, जियो शिक्षा और जिओ एआई होम जैसे मॉडलों को देखा।
इन मॉडल का मकसद एंटरप्राइज इंटेलिजेंस, भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक सामग्री ,स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा समाधान, स्मार्ट होम आधारित एआई सुविधाओं को सुलभ बनाना है ।
इस मौके पर रिलायंस जिओ इन्फो कम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहे एआई इकोसिस्टम और विभिन्न आयामों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी लंबे समय से ‘एआईफॉर ऑल’ की अवधारणा पर जोर देते रहे हैं । उन्होंने कहा है कि तकनीक का वास्तव में लाभ तब मिलता है जब वह बड़े पैमाने तक आम लोगों के पास पहुंचे। इसी सोच के तहत जिओ एआई फॉर ऑल के विजन पर काम कर रही है।
देश विदेश की कई टेक कंपनियां पहुंची:
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में देश-विदेश की कई टेक कंपनियों और नीति विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जियो पवेलियन के दौरे ने आई क्षेत्र में निजी क्षेत्र की पहल पर ध्यान खींचा है।
भारत मंडपम में एआई महाकुंभ इंडिया एआई इंपैक्ट एक्सपो 2026 किस सम्मेलन का फोकस आई को स्वास्थ्य कृषि शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने के साथ-साथ सुरक्षा डाटा प्राइवेसी जैसे मुद्दों पर वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर है।
परंपरा का अनोखा संगम:
इस बार एआई समिति में तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम भी देखने को मिल रहा है।
यहां आई के जरिए गीता के उपदेशों को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है जिसे खास डिजिटल सेटअप को जिओ ने तैयार किया है।
जिओ संस्कृति से पौराणिक कथाओं का एआई वर्जन:

एआई इंपैक्ट सम्मिट एक्सपो का उद्घाटन करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिओ एआई पवेलियन पहुंचे तो आकाश अंबानी ने उन्हें जिओ संस्कृत एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से बताया।
यहां एक विशाल स्क्रीन पर महाभारत का वीडियो भी चल रहा था जो पूरी तरह से एआई के जरिए तैयार किया गया था।
यह ऐप एआई और डिजिटल आर्काइव के जरिए भारत के ऐतिहासिक स्थलों लोक परंपराओं, कला साहित्य और धार्मिक धरोहरों को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ने का काम करता है । यह ऐप केवल जानकारी ही नहीं देता, बल्कि इतिहास और संस्कृति के बारे में भी बताता है । आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि इस तरह किसी भी पौराणिक कहानी का आई जेनरेटेड वीडियो तैयार किया जा सकता है पीएम मोदी ने जिओ इंटेलिजेंस ,जिओ आरोग्य ,एआई जियो शिक्षा और जिओ आई होम जैसे मॉडलों को देखा।
इस सेटअप में आधुनिक तकनीक की मदद से गीता के संदेश को और उसके उपदेश को इंटरएक्टिव तरीके से दिखाया जा रहा है ताकि लोग इसे आसानी से सुन सके और समझ सके।
यह लोगों के लिए बिल्कुल ही अलग तरह का अनुभव है जिसमें प्राचीन काल का ज्ञान आधुनिक तकनीक के साथ सामने रखा जा रहा है।
रोबोटिक डॉग ने खींचा ध्यान:
इस एआई समिति में एक खास रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। देखने में यह बिल्कुल आम और साधारण कुत्ते जैसा है। किंतु यह स्मार्ट डिवाइस तकनीक का एक शानदार उदाहरण है ।जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद उपयोगी है ।
जैसे यदि किसी जगह बम होने की सूचना मिले ,तो इंसान को अपनी जान जोखिम में डालने की जरूरत नहीं । इस डिवाइस को मौके पर भेजा जा सकता है। यह संदिग्ध जगहों की लाइव तस्वीर कंट्रोल रूम तक पहुंचाता है । जिससे आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखा जा सके।
इस एक दिलचस्प डिवाइस के कारण लोग हैरत में है। यह रोबोटिक डॉग 24 घंटे काम कर सकता है । उस जगह पहुंचकर इंस्पेक्शन भी कर सकता है।