संतकबीरनगर में अजीबोगरीब प्रेम कहानी

khabar pradhan

संवाददाता

2 April 2025

अपडेटेड: 6:15 AM 0ndGMT+0530

संतकबीरनगर में अजीबोगरीब प्रेम कहानी

प्रेमी की मां ने बहू को पति के पास भेजने का लिया फैसला

प्रेमी की मां ने बहू को पति के पास भेजने का लिया फैसला

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर में पति बबलू ने पत्‍नी राधिका की शादी उसके प्रेमी विकास से करा दी थी। शादी के बाद राधिका अपने ससुराल चली गई। अब राधिका को उसकी सास ने पहले पति बबलू और बच्‍चों के पास वापस भेज दिया है।

यूपी के संतकबीरनगर में कुछ दिन पहले एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी थी। वही इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमे पति ने पत्‍नी से कहा था कि वह दोनों बच्‍चों को पाल लेगा। वही शादी के बाद पत्‍नी अपने नए ससुराल चली गई। अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। प्रेमी की मां ने अपनी बहू को उसके पहले पति के घर वापस भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि वह बहू के पहले पति और उसके बच्चों का दर्द नहीं देख पा रही हैं।

संतकबीरनगर जिले में एक पति की दरियादिली की खूब चर्चा हुई थी। बबलू ने अपनी पत्नी राधिका को उसके प्रेमी के साथ खुशी से रहने के लिए शादी करा दी थी। उसने अपने दोनों बच्चों को खुद पालने का फैसला किया था। प्रेमी की मां को जब बबलू की हालत के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्हें बबलू और उसके बच्चों के दर्द का एहसास हुआ। इसलिए, उन्होंने अपनी नई नवेली बहू राधिका को वापस बबलू के पास भेजने का फैसला किया।

प्रेमी की मां ने कहा है कि वह बबलू और उसके बच्चों को इस तरह दुखी नहीं देख सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राधिका को अपने बच्चों के साथ रहना चाहिए। उनकी इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बबलू धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव का रहने वाला है। उसने 25 मार्च को अपनी पत्नी राधिका की शादी उसके प्रेमी विकास से कराई थी। बबलू ने अपने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था.

जब प्रेमी की मां को बबलू की मानसिक स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बेटे को समझाया। उसने अपनी नई नवेली बहू को उसके पहले पति बबलू को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर गांव में फिर से पंचायत भी हुई। पंचायत में यह तय हुआ कि बबलू अपनी पत्नी का ख्याल रखेगा। बबलू ने पंचायत में कसम खाते हुए राधिका को स्वीकार किया। उसने राधिका को वचन दिया कि अगर भविष्य में राधिका के साथ कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा।

टिप्पणियां (0)