फीफा विश्व कप 2026:अमेरिका ,मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में:

khabar pradhan

संवाददाता

18 March 2026

अपडेटेड: 5:53 PM 0thGMT+0530

फीफा विश्व कप 2026:अमेरिका ,मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में:

18 मार्च 2026
नई दिल्ली /
ईरान फीफा विश्व कप क्यों नहीं खेलना चाहता USA में:

ईरान ने फीफा से  की मांग — खेलने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे– मैच किए जाएं शिफ्ट:
अमरीका और इजराइल का ईरान के साथ चल रहे युद्ध का असर आगामी फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप भी पड़ रहा है। फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमरीका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त “मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। अमरीका और इजराइल की संयुक्त रूप से ईरान के साथ पिछले करीब 18 दिन से लड़ाई चल रही है और इसके जल्द खत्म होने के आसार नहीं हैं। ईरान को ग्रुप मैच अमरीका में खेलने हैं। ईरानी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा कि हमारी टीम वहां नहीं खेलना चाहती। हम फीफा से आग्रह करते हैं कि हमारे मैच मैक्सिको शिफ्ट किए जाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से बढ़ी चिंता:
मेहदी ताज ने कहा है कि हमें अमरीका में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता है और इसका सबसे बड़ा कारण राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे ईरान टीम की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं हो सकते। हम अपने मैच मैक्सिको में आयोजित करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है वे मामले की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे।

फीफा भी चिंतितः
राष्ट्रपति ट्रंप के बयान से फीफा भी चिंतित है। फीफा अमरीकी फुटबॉल अधिकारियों से बात कर रहे है। क्योंकि ट्रंप ने कहा था, मुझे वास्तव में नहीं लगता कि ईरानी टीम को अपनी जान और सुरक्षा के लिहाज से यहां होना चाहिए।
ईरानी टीम ग्रुप सी में है शामिल:
ईरान की टीम फीफा विश्व कप के ग्रुप जी में बेल्जियम मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ है । ईरानी टीम को अपना पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के साथ कैलिफोर्निया में खेलना है।

टिप्पणियां (0)