बड़ा खुलासा: संबल हिंसा में इस अधिवक्ता की हत्या की थी योजना

khabar pradhan

संवाददाता

22 February 2025

अपडेटेड: 8:54 AM 0ndGMT+0530

बड़ा खुलासा: संबल हिंसा में इस अधिवक्ता की हत्या की थी योजना

सब हैड – दुबई से जुड़े थे हिंसा के तार, गुलाम को मिला था ये संदेश

  • शारिक शाट गिरोह के सदस्य ने किया सनसनीखेज खुलासा

विगत दिनों संबल में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। संबल हिंसा के तार दुबई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। दुबई का नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि संभल पुलिस की गिरफ्त में आए शारिक शाटा गिरोह के सदस्य गुलाम ने संभल हिंसा को लेकर चौंकाने वाला खुलसा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है सर्वे के दौरान बवाल में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी।

हिंसा में ये हुआ है अब तक का सबसे बड़ा खुलासा –

संभल हुई हिंसा के मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए शारिक शाटा गिरोह के सदस्य दीपासराय निवासी गुलाम ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शारिक साटा की साजिश थी कि जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना है। बताया कि सर्वे के दौरान बवाल में शारिक शाटा गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी गुलाम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को मारने का था प्लान

शहर के साथ ही देश का। माहौल बिगाड़ने का था प्लान –

पुछताछ में आरोपी ने बताया कि सर्वे के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन और उसके साथियों की हत्या करने का प्लान था। जिससे शहर के साथ देश का माहौल पूरी तरह बिगड़ जाए, शहर में कर्फ्यू लग जाए। इसके बाद आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। आरोपी ने यह भी बताया कि बवाल में जो हथियार शारिक शाटा ने भेजे थे। वह हथियार गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, वारिस व मोहल्ले के अन्य लोगों को दिए थे।

आरोपी से बरामद हुए कई हथियार –

संभल बवाल में विदेशी हथियार मुहैया कराने वाला शारिक साटा का गुर्गा गुलाम गिरफ्तार
दरअसल, संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में विदेशी हथियार चलाने और शारिक शाटा गिरोह के सदस्यों को हथियार मुहैया कराने वाले दीपासराय निवासी गुलाम को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की दो पिस्टल, एक 9 एमएम की देशी पिस्टल, एक तमंचा, और विदेशी समेत अलग-अलग बोर के 15 देसी कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुलासे के दौरान बताया कि कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि शारिक साटा की साजिश थी कि जामा मस्जिद का सर्वे नहीं होने देना है। बताया कि सर्वे के दौरान बवाल में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उसने भी गोली चलाई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

दूसरे राज्यों में सप्लाई करता था अवैध हथियार-

आरोपी ने पूछताछ में बताया शारिक साटा वाहन चोरी का बड़ा गिरोह चलाता है। गिरोह के सदस्य उसके इशारे पर ही देश में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिसके बाद चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की जिम्मेदारी उसकी रहती है। आरोपी ने बताया कि वह देशभर में अवैध हथियारों की सप्लाई भी करता है। यह हथियार शारिक साटा उसको भेजता है। सारिक साटा दुबई में रहकर गिरोह चला रहा है। वह फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से दुबई गया है।

टिप्पणियां (0)