भाजपा की फ्यूचर फोर्स के लिए मास्टर क्लास का आयोजन

khabar pradhan

संवाददाता

29 March 2025

अपडेटेड: 1:21 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन ने लीडरशिप की ली क्लास

मुख्यमंत्री मोहन ने लीडरशिप की ली क्लास

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत युवा प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राजनीति से जोड़ना और बीजेपी की विचारधारा से अवगत कराना है।
मध्य प्रदेश में भाजपा अपनी फ्यूचर फोर्स को तैयार करने में जुट गई है। इसे लेकर युवा प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इस दौरान यहां एक अलग नजारा देखने को मिला। सीएम मोहन यादव ने युवाओं से पूछा कि भारत कब आजाद हुआ। तो इस पर कई युवाओं ने जवाब दिया कि 2014 में! जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब देश आजाद हुआ। भाजपा के भोपाल कार्यालय में आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स बूट कैंप का आयोजन हुआ था। इस कैंप का मकसद युवाओं को राजनीति से जोड़ना है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी का विजन देश के एक लाख युवाओं को राजनीति से जोड़ना है। इसलिए भाजपा ‘आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ बूट कैंप चला रही है। भोपाल में शनिवार और रविवार को अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में युवाओं को बताया जाएगा कि वे अपने काम के हुनर को देश और समाज के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। वही उन्हें पार्टी की विचारधारा और काम करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। साथ ही लीडरशिप क्लास में कई जरूरी विषयों पर जानकारी दी। इसी दौरान जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से बातचीत की और उनके लक्ष्यों के बारे में जाना। तभी आजादी वाले सवाल पर जवाब में कई लोगों ने 2014 उत्तर दिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर बरसते नजर आए।

टिप्पणियां (0)