भाजपा नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ डॉक्टरों की मारपीट !रूम में बंधक भी बनाया।
संवाददाता
19 May 2025
अपडेटेड: 1:24 PM 0thGMT+0530
भाजपा नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ डॉक्टरों की मारपीट ! रूम में बंधक भी बनाया।
पीएमसीएच में यूट्यूबर मनीष कश्यप को डॉक्टर्स ने पीटाः
रूम में बंधक बनाया, 3 घंटे बाद पुलिस ने छुड़वाया, माफी मांगनी पड़ी; बीजेपी नेताओं ने पैरवी की।
PMCH में यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप से सोमवार को डॉक्टर्स ने मारपीट की। पिटाई के बाद उन्हें अस्पताल के ही एक रूम में बंद कर दिया गया है। मोबाइल भी छीन लिया।
मनीष कश्यप के साथ राजधानी के पीएमसीएच में मारपीट की गई। मनीष यूट्यूबर हैं होने के साथ अभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी हैं। बताया जाता है कि सोमवार को मनीष के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों की झड़प हुई थी जिसके बाद मारपीट हुई। वारदात में उन्हें चोटें भी आई हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में मारपीट की गई। घटना सोमवार की दोपहर की है। बताया जा रहा है कि मनीष के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टरों की झड़प हुई थी, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई।
-मरीज की पैरवी करने आए थे मनीष!
पीएमसीएच के एक चिकित्सक ने बताया कि सोमवार की दोपहर मनीष किसी मरीज की पैरवी करने के लिए आए थे। इस दौरान उनकी महिला चिकित्सकों से बहस हो गई। महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने पर जूनियर डॉक्टर आगबबूला हो गए।
महिला चिकित्सकों से अभद्रता का आरोप,,!
बताया जाता है कि महिला चिकित्सकोंं से अभद्रता करने पर मनीष कश्यप को जूनियर डॉक्टरों ने पीट दिया। घटना के बाद पीएमसीएच में हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह बीचबचाव कर लोगों ने मामला सुलझाया। आरोप यह भी है कि मनीष को पीएमसीएच में बंधक बना लिया गया था।
मनीष मनीष का कहना है वह तो सिर्फ मरीज को देखने आए थे डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की!