
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को हाल ही में एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उनसे 2 दिन में 50 लाख रुपये देने की मांग की गई। इस धमकी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दहशत का माहौल बना दिया है। जनिक पुरी खबर….
कौन है अक्षरा सिंह?
अक्षरा सिंह एक लोकप्रिय भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जो अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1993 को बिहार में हुआ था। अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है और वे कई सुपरहिट फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।
अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में भोजपुरी फिल्म “सत्यमेव जयते” से की थी। इसके बाद उन्होंने “साजन चला ससुराल 2,” “दिलवाला,” “मां तुझे सलाम,” और “तबादला” जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी शानदार एक्टिंग और गानों में दमदार परफॉर्मेंस के कारण वे भोजपुरी सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।
क्या है पुरा मामले?
अक्षरा सिंह ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉलर ने उन्हें 2 दिनों के भीतर 50 लाख रुपये देने का आदेश दिया। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने समय पर पैसे नहीं दिए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। धमकी भरी भाषा के कारण अक्षरा सिंह समेत उनके परिवार में भी काफी चिंता फैल गई है। इस धमकी के कारण न केवल अक्षरा सिंह बल्कि पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है।
अक्षरा सिंह का क्या कहना है इस पे?
इस घटना से अक्षरा सिंह काफी डरी हुई हैं, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वे इस तरह की धमकियों से घबराने वाली नहीं हैं और कानून पर पूरा भरोसा रखती हैं।
कब आया था ये काल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह को यह कॉल दो दिन पहले आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वे समय रहते 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अक्षरा सिंह ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और इस धमकी भरी कॉल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की क्या प्रतिक्रिया हैं इस पर?
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और उसका उद्देश्य क्या है। इसके साथ ही पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं यह किसी प्रकार का रंगदारी वसूलने का प्रयास तो नहीं है, क्योंकि पहले भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
इस मामले के खुलासे के बाद से अक्षरा सिंह के प्रशंसक और भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग काफी चिंतित हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनके प्रशंसक चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द इस मामले की तह तक पहुंचे और दोषियों को सजा दिलाए।